Abhishek Malhan Net Worth: कम उम्र में ही अपने दम पर करोड़पति बने अभिषेक मल्हान, आलीशान गाड़ियों का भी है शौक

Abhishek Malhan Net Worth: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग-बॉस ओटीटी 2' का आज यानी 14 अगस्त को ग्रैंड फिनाले होने वाला है। आज पता चल जाएगा कि आखिर इस शो का विनर कौन होगा। लेकिन इस बार एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है। लोग जमकर दोनों कंटेस्टेंट्स के लिए वोट कर रहे हैं। ऐसे में आज आपको हम अभिषेक मल्हान की कुल नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।

अभिषेक मल्हान उन कंटेस्टेंट में से एक हैं जिन्हें बेहद कम उम्र में बिग-बॉस का मंच मिला। लेकिन बिग-बॉस के घर आने से पहले अभिषेक मल्हान बतौर एक यूट्यूबर फेमस थे। इसी के चलते उन्होंने अपने लिए करोड़ों की संपत्ति बना ली। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं जिनकी कीमत लाखों में है।

Abhishek Malhan

साल 2019 मे अभिषेक मल्हान ने यूट्यूब पर कंटेंट क्रिएट करना शुरू किया था। उनके यूट्यूब चैनल फुकरा इंसान नाम के चैनल से फेमस है। अभी तक अभिषेक मल्हान के चैनल पर 7 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। इसके अलावा अभिषेक का फुकरा इंसान लाइव और फुकरा इंसान शॉर्ट्स के नाम से भी चैनल है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुल नेटवर्थ करीब 2 करोड़ है। इसी के साथ वह अपनी हर वीडियो से लगभग 10 से 12 लाख हर महीने की कमाई करते हैं। आप में से शायद कम ही लोग जानते हैं कि एक यूट्यूबर होने के साथ-साथ अभिषेक एक बेहतरीन गायक भी हैं। अभिषेक ने अपनी कमाई से कई लग्जरी गाड़ियां भी खरीदी है।

अभिषेक मल्हान के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास जैगुआर एफ पेस एसयूवी है, जिसकी कीमत भारत में ही करीब 80 लाख रु. है। हाल ही में उन्होंने एक नई कार खरीदी थी जिसकी कीमत 1 करोड़ के आस पास है। इसके अलावा उन्होंने अपनी कमाई से करोड़ों की संपत्ति खरीदी है जिसकी कुल कीमत 16 करोड़ के आसपास बताई जाती है। इसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

एक वीडियो में अभिषेक ने बताया था कि वह महंगे कपड़ों के शौकीन हैं। उन्होंने खुद खुलासा किया था कि वह हर महीने लगभग 30-35 लाख रुपये कमाते हैं। अभिषेक को सभी महंगी चीजें पसंद हैं और उनके पास गुच्ची, अरमानी और कई अन्य ब्रांडेड चीजें हैं। जब से वह फेमस हुए हैं तब से उन्होंने अपनी लाइफ स्टाइल में काफी बदलाव किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+