'पति, सास चाचा की बात बंद करो वरना..', नवाजुद्दीन की एक्स पत्नी आलिया सिद्दीकी पर सलमान खान का फूटा गुस्सा

'बिग-बॉस ओटीटी 2' के पहले वीकेंड के वॉर की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान सलमान खान ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी को फटकार लगाई।

Salman Khan Slams Aaliya Siddiqui: सलमान खान का सबसे चर्चित शो 'बिग-बॉस ओटीटी 2' में इस वक्त काफी ड्रामा चल रहा है। जहां शो से 24 घंटे में ही पुनीत सुपरस्टार को बेदखल कर दिया गया। वहीं अब पलक पुरसवानी भी शो से आउट हो चुकी हैं। वीकेंड के वार में आलिया सिद्दीकी की सलमान ने क्लास लगाई।

सलमान ने आलिया की लगाई क्लास
दरअसल, बिग-बॉस ओटीटी 2 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े खुलासे किए। ये देखकर सलमान खान अपना आपा खो बैठे और उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का खुलकर सपोर्ट किया। एक्टर ने आलिया से कहा, 'आप ऐसी बातचीत क्यों कर रहे थे? बिग बॉस के घर का इससे कोई लेना-देना नहीं है। अगर आप बात कर रहे हैं तो घर के बारे में बात करें। हमें आलिया की निजी जिंदगी और छुट्टियों के बारे में जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है।'

Salman Khan

'ये सब इधर इस घर में नहीं होंगी'
सलमान खान ने आगे कहा, आलिया अगर आप सोचती हैं कि घर आकर आप अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करेंगी तो ऐसा नहीं है। आप पहले ही घर के बाहर इस बारे में बहुत कुछ कह चुकी हैं और अब घर में भी काफी कुछ कह चुकी हैं। आपके पति सास, ननद और सभी रिश्तेदारों के बारे में आपकी निजी बातें, ये सब इधर इस घर में नहीं होंगी।' हालांकि आलिया ने अपनी सफाई पर कहा कि, मैंने तो केवल अभिषेक को बताया था।

अपना नाम बनाना चाहती है आलिया
बता दें कि, जब आलिया सिद्दीकी की इस शो में एंट्री हुई थी तो उन्होंने कहा था कि, मेरी पहचान एक एक्टर की पत्नी के तौर पर होती हैं। लेकिन मैं अपनी खुद पहचान बनाना चाहती हूं। यह मैं ही जानती हूं मैंने पिछले 19 सालों में कितना टॉर्चर झेला है। अब मैं अपनी सारी परेशानियों को खत्म कर इस शो का हिस्सा बनना चाहती हूं। इसके अलावा आलिया ने बताया कि शो में भेजने के लिए नवाजुद्दीन ने उनको सपोर्ट किया। फिलहाल एक्टर अपने दोनों बच्चों की देखभाल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+