Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: दो फाइनलिस्ट में होगी टक्कर, शो के आखिरी मोमेंट में होगी फिर से वोटिंग
Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के टॉप-5 कंटेस्टेंट की किस्मत का फैसला आज यानी 14 अगस्त 2023 की रात को हो जाएगा। थोड़ी ही देर बाद बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में शो के विनर के नाम की घोषणाा होगी। रात 9 बजे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। ऑनलाइन एपिसोड देखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है। शो के इतिहास में ये पहली बार है जब ग्रैंड फिनाले रविवार को नहीं, बल्कि सोमवार को दिखाया जा रहा है।
शो के लास्ट में फिर से होगी वोटिंग
जियो सिनेमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में हाल ही में पोस्ट किया है कि जब दो फाइनलिस्ट अंत में बचेंगे, तब दर्शक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को कुछ देर के लिए फिर से वोट कर पाएंगे। ये इस बार ग्रैंड फिनाले का दमदार ट्विस्ट है। वहीं शो की एक्स कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी ने लोगों से अपने फेवरेट कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान को वोट करने की अपील की है। शो के होस्ट सलमान खान खुद विनर के नाम की घोषणा करेंगे। इसी बीच बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले का मंच सज चुका है। शो के टॉप-5 फाइनलिस्ट एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी भी इवेंट के लिए तैयार हो चुके हैं।

ग्रैंड फिनाले के सेट पर पहुंचने लगे मेहमान
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का आज यानी 14 अगस्त को ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। सभी फैंस इस इंतजार में बैठे हैं कि शो के विनर का ऐलान हो जाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
#BBOTT2 ke Grand Finale mein dikhenge naye rang, jab sab gharwale honge sang!🥳
— JioCinema (@JioCinema) August 14, 2023
Watch this grand celebration in the #BiggBossOTT2 Grand Finale tonight at 9 pm. Streaming free on #JioCinema.#BBOTT2onJioCinema @beingsalmankhan pic.twitter.com/niFk7OpdTz
इन दो नामों पर खासकर लोगों की नजरें टिकी हुईं हैं। इसी के साथ सेट पर सितारों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। जिम्मी शेरगिल और एलनाज इस इवेंट पर जलवा बिखेरते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications