Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: पूजा भट्ट हुईं शो से बाहर, अस्पताल से ग्रैंड फिनाले में पहुंचे अभ‍िषेक मल्हान

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फ‍िनाले की शुरुआत हो चुकी है। कुछ ही देर में 'बिग बॉस ओटीटी 2' के टॉप-5 कंटेस्‍टेंट की क‍िस्‍मत का फैसला सबके सामने होगा। आज देर रात तक शो का विनर सबके सामने होगा। ग्रैंड फिनाले जियो सिनेमा पर लाइव दिखाया जा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान ने एलनाज नौरोजी के सा‍थ 'ब‍िल्‍ली-ब‍िल्‍ली' गाने पर ठुमके लगाए। सलमान खान के साथ घर से बेघर हुए कंटेस्टेंट्स ने भी इवेंट में चार चांद लगाया। वहीं पूजा भट्ट और बेबीका धुर्वे ने दमदार परफॉर्मेंस की। इसी के साथ पूजा भट्ट घर से बेघर हो चुकी हैं और शो को टॉप 4 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं।

अभिषेक मल्हान शो से दिखे गायब
बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह ने इस सीजन के फाइनलिस्ट्स को सबके सामने पेश किया। बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले शुरू होते ही सलमान खान सभी बाहर हुए कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते दिखाई दिए और शो का आगाज शुरू हुआ। तबीयत खराब होने की वजह से फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में नजर नहीं आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स ने बचपन की तस्वीरों को देख अपनी यदें ताजी की।

pooja bhatt

शो के लास्ट में फिर से होगी वोटिंग
जियो सिनेमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में हाल ही में पोस्ट किया है कि जब दो फाइनलिस्ट अंत में बचेंगे, तब दर्शक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को कुछ देर के लिए फिर से वोट कर पाएंगे।

ये इस बार ग्रैंड फिनाले का दमदार ट्विस्ट है। वहीं शो की एक्स कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी ने लोगों से अपने फेवरेट कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान को वोट करने की अपील की है। शो के होस्ट सलमान खान खुद विनर के नाम की घोषणा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+