Bigg Boss OTT 2: ग्रैंड फिनाले में अविनाश सचदेव-फलक नाज की दिखेगी केमिस्ट्री, धूआंधार डांस से मचेगी तबाही

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फ‍िनाले कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के टॉप-5 कंटेस्‍टेंट की क‍िस्‍मत का फैसला आज यानी 14 अगस्त 2023 की रात को हो जाएगा। थोड़ी ही देर बाद बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में शो के विनर के नाम की घोषणाा होगी। शो के टॉप 5 कंटेस्ंटेंट में अभिषेक मल्हन (फुकरा इंसान), एल्‍व‍िश यादव, पूजा भट्ट, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे का नाम शामिल है। वहीं दोपहर 12 बजे के बाद अब वोटिंग लाइन्‍स बंद हो चुकी हैं। अब लोग शो के विनर के नाम का इंतजार कर रहे हैं।

सलमन खान करेंगे शो के विनर की अनाउंसमेंट
के होस्ट सलमान खान आज रात को 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर के नाम की अनाउंसमेंट करेंगे। ग्रैंड फिनाले में बिग बॉ ओटीटी 2 के कई सदस्य दमदार परफॉर्मेंस भी देंगे। इसी बीच शो के प्रोमो सामने आने लगे हैं। नए प्रोमो में अविनाश सचदेव और फलक नाज की परफॉर्मेंस की झलक दिखाई गई है।

Bigg Boss OTT 2

अविनाश सचदेव और फलक नाज का डांस
बिग बॉस ओटीटी 2 ग्रैंड फिनाले के नए प्रोमो में अविनाश सचदेव और फलक नाज एक साथ 'ये जवानी है दीवानी' सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फिनाले में एक बार फिर से इन दोनों की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। डामस में दोनों की केमिस्ट्री भी साफ नजर आएगी।

पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे का वीडियो क्लिप वायरल
वहीं दोपहर 12 बजे के बाद अब वोटिंग लाइन्‍स बंद हो चुकी हैं। जल्द ही शो के विनर का नाम सबके सामने होगा। इसी बीच पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे की फिनाले परफॉर्मेंस का सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में पूजा भट्ट अपने अंदाज में कहती हैं- बिग बॉस में जो तमाम लोग करते हैं, वो करते नहीं हैं हम। इसके बाद दोनों 'कोई जाए तो ले आए मेरी लाख दुआएं पाए...' गाने पर परफॉर्म करती हैं। इस बीच बेबिका धुर्वे कहती हैं- जिनकी थी नीयत खोटी, उनकी कर दी मैंने बोटी-बोटी।

जियो सिनेमा ऐप पर देखें ग्रैंड फिनाले
'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले आज यानी 14 अगस्त 2023 को होने वाला है। ये रात 9 बजे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। ऑनलाइन एपिसोड देखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है। शो के इतिहास में ये पहली बार है जब ग्रैंड फिनाले रविवार को नहीं, बल्कि सोमवार को दिखाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+