'बिग-बॉस' में जमकर अड़ाई टांग, टॉप 3 में पहुंची प्रियंका चाहर चौधरी कर चुकी हैं अडल्ट फिल्म में काम

प्रियंका चाहर चौधरी ने बिग बॉस टॉप 3 में अपनी जगह बनाई लेकिन वे शो की विनर नहीं बन सकीं। बिग बॉस में कदम रखने से पहले प्रियंका कई पॉपुलर शो में काम कर चुकी हैं। एक दफा प्रियंका ने एक अडल्ट फिल्म में भी काम किया था।

Priyanka Chahar

प्रियंका चाहर चौधरी 'बिग-बॉस' में टॉप 3 तक पहुंचने वाली फाइनलिस्ट हैं। बिग बॉस हाउस में अपने खट्टे-मीठे सफर के बाद प्रियंका चाहर चौधरी आखिरकार टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब हो ही गईं। लेकिन फैंस का सपना उस वक्त टूटा जब वे विनर नहीं बन सकीं। सब यही कयास लगाए बैठे थे कि प्रियंका बतौर विनर सामने आएंगी और उन्हीं को ट्रॉफी मिलेगी। ट्रॉफी ना जीतने के बाद भी प्रियंका सुर्खियों में छाई हुई हैं। बिग बॉस से पहले भी प्रियंका ने कई फेमस शो में काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी एक दफा एडल्ट फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।

डबल मीनिंग अडल्ट फिल्म में किया काम

डबल मीनिंग अडल्ट फिल्म में किया काम

बिग बॉस में आने से पहले प्रियंका चाहर चौधरी मशहूर टेलीविजन शो 'उडारियां' में लीड रोल में थीं। एक्ट्रेस ने शो में काफी अच्छा काम किया और वहीं से उन्हें अच्छा-खासा फेम भी मिला। लेकिन इसके अलावा शायद बेहद कम ही लोग जानते होंगे कि प्रियंका चौधरी ने डबल मीनिंग अडल्ट फिल्म में भी काम किया है। जी हां! फैंस की चहेती प्रियंका चाहर चौधरी ने डेली सोप के अलावा एक सीरीज में भी काम किया है।

इस फिल्म में काम कर चुकी हैं प्रियंका

इस फिल्म में काम कर चुकी हैं प्रियंका

'बिग-बॉस' में रहते हुए प्रियंका चौधरी को अपने टेलीविजन शो के बारे में बातचीत करते तो खूब सुना होगा। लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी इस अडल्ट फिल्म के बारे में जिक्र नहीं किया, जिसमें उन्होंने काम किया। प्रियंका चाहर चौधरी उन तीन एक्ट्रेस में से एक थीं, जिन्होंने फिल्म '3जी गाली गलोच' में काम किया था। ये फिल्म साल 2019 में आई थी। इस फिल्म में कई डबल मीनिंग वर्ड्स थे।

MC Stan ने जीता बिग बॉस का शो

MC Stan ने जीता बिग बॉस का शो

'बिग-बॉस' की बात करें, तो कल शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, जहां रैपर एमसी स्टैन ने ट्रॉफी अपने नाम की। रैपर के साथ टॉप 2 में शिव ठाकरे थे। प्रियंका का नाम टॉप 3 पर था। टॉप 2 के नामों की घोषणा के बाद शो से प्रियंका को बाहर होना पड़ा। ये न सिर्फ प्रियंका लेकिन उनके फैंस के लिए भी काफी शॉकिंग था। लेकिन प्रियंका की आंखों पर बिल्कुल भी आंसू नहीं आए, बल्कि उन्होंने खुशी-खुशी बीबी हाउस से अलविदा लिया।

वायरल हुई थी प्रियंका की तस्वीर

वायरल हुई थी प्रियंका की तस्वीर

बिग बॉस के फिनाले से कुछ घंटो पहले ही बतौर विनर प्रियंका चाहर चौधरी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। इस तस्वीर में सलमान खान के एक साइड शिव और दूसरी साइड प्रियंका खड़ी नजर आ रही थी। ऐसे में लोगों को लगा कि बिग बॉस की विनर प्रियंका चाहर चौधरी ही हैं। यहां तक कि विनर की ट्रॉफी मिलने से कुछ देर पहले तक भी सभी को यही लग रहा था। लेकिन अब स्टैन ने बिग बॉस की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।

शो से बाहर हुईं प्रियंका और फिर...

शो से बाहर हुईं प्रियंका और फिर...

बताते चलें कि टॉप 2 के नाम सामने आने के बाद शो से बाहर हुईं प्रियंका चौधरी ने पैपराजी से बातचीत भी की। प्रियंका से जब पूछा गया कि क्या वे कंटेस्टेंट्स को ब्लॉक कर देंगी, तो उन्होंने कहा कि नहीं। वे ऐसा कुछ भी नहीं करेंगी। इससे पहले घर से बाहर आते हुए भी प्रियंका ने यही बात बोली थी कि वे घर की बातें घर के बाहर याद नहीं रखेंगी।

Recommended Video

    Bigg Boss 16 Winner MC Stan: जानिए कौन हैं एमसी स्टेन, खुद बताई फर्श से अर्श तक की कहानी | वनइंडिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+