Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'बिग बॉस' फेम शेफाली जरीवाला ने किए महाकाल दर्शन, भस्म आरती में हुई शामिल

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जहां आम से लेकर खास श्रद्धालु तक भगवान के दर्शन कर अपनी मनोकामना भगवान तक पहुंचाते हैं। सोमवार को बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए हैं।

परिवार के साथ भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंची बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला ने भस्म आरती में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए। इस दौरान अभिनेत्री शेफाली जरीवाला भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आ रही थी।

Ujjain

कांटा लगा गाने से हुई प्रसिद्ध

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने महाकालेश्वर मंदिर के फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं, जिसमें वह भगवान महाकालेश्वर की भक्ति में लीन नजर आ रही है। कांटा लगा गाने से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री शेफाली जरीवाला परिवार के साथ भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंची थी, जहां उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया। वहीं उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर पूजन-अर्चन किया है।

महाकाल मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला से पहले भी बड़ी संख्या में अभिनेता और अभिनेत्री के साथ-साथ क्रिकेट जगत के स्टार भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद देने मंदिर पहुंच चुके हैं, जहां सभी भगवान का पूजन-अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक बढ़ने के बाद से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दर्शन और पूजन के लिए पहुंचती है, तो वहीं लगातार स्टार्स की संख्या भी भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचने लगी है। वहीं आने वाले दिनोंं में इसी तरह फिल्म स्टार्स और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों के मंदिर आने की संभावना है. वहीं सोमवार को बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचकर महाकाल भगवान के दर्शन और पूजन करते हैं.

ये भी पढ़े- यामी गौतम ने बेटे का नाम रखा Vedavid, जानें क्या होता है इसका मतलब

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+