यामी गौतम ने बेटे का नाम रखा Vedavid, जानें क्या होता है इसका मतलब
Yami Gautam Baby: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस यामी गौतम के घर पर खुशियों ने दस्तक दी है। खबर है कि एक्ट्रेस मां बन गई हैं और उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। यामी गौतम और उनके पति फिल्म मेकर आदित्य धर ने ये गुड न्यूज आज यानी 20 मई 2024 को फैंस के साथ शेयर की है।
बेटे की मां बनी यामी गौतम
यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बेटे के जन्म की जानकारी लोगों को दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यामी गौतम ने गत 10 मई 2024, अक्षय तृतीया के दिन बेटे को जन्म दिया था। वहीं बेटे का नाम वेदविद (Vedavid) रखा गया है। इस नाम के बारे में सुनने के बाद से ही लोग इसका मतलब भी गूगल पर सर्च कर रहे हैं।

बेटे का नाम रखा वेदविद
वहीं यामी और उनके पति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में डॉक्टर्स और मीडिया का आभार व्यक्त किया है। इसी के साथ कपल ने बताया है कि उन्होंने बेटे का नाम वेदविद रखा है। वेदविद एक संस्कृत नाम है जो कि वेद और विद को मिलाकर बना है जिसका अर्थ होता है वेदों का ज्ञाता। इसके अलावा भगवान विष्णु को भी वेदविद कहा जाता है।
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे हैं बधाई
यामी और आदित्य को पेरेंट्स बनने पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जमकर बधाइयां दे रहे हैं। यामी गौतम के करीबी दोस्त और को-एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी यामी के मां बनने पर उन्हें जमकर बधाइयां दी हैं। आपको बता दें कि यामी गौतम को आखिरी बार फिल्म 'आर्टिकल 370' में देखा गया था। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications