जब 'आंटी' कहकर बुलाते थे लोग, शमिता शेट्टी ने बयां किया एज-शेमिंग का दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एक दफा एज शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी एक्ट्रेस ने कई दफा इस बात का जिक्र किया।

मुंबई, 21 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी की भी अच्छी खासी पॉपुलैरिटी है। हाल ही में एक्ट्रेस बिग-बॉस में दिखी थीं। इस दौरान कई बार उन्हें एज शेमिंग का भी सामना करना पड़ा। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी एक्ट्रेस ने कई दफा इस बात का जिक्र किया। तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी की लड़ाई ने भी उन दिनों खूब सुर्खियां बटोरी।

एज शेमिंग का शिकार हुईं शमिता

एज शेमिंग का शिकार हुईं शमिता

बिग बॉस में शमिता शेट्टी पर कई बार उनकी उम्र को लेकर कमेंट किया गया। कई दफा तेजस्वी प्रकाश और शमिता की लड़ाई में उन्हें एज शेमिंग का शिकार बनना पड़ा।

इंटरव्यू में बताई अपनी दास्तां

इंटरव्यू में बताई अपनी दास्तां

पिंकविला संग एक इंटरव्यू में शमिता शेट्टी ने बॉडी शेमिंग को लेकर अपना दर्द बयां किया। एक्ट्रेस ने बताया कि ये बहुत ही खराब था। तेजस्वी प्रकाश के बॉडी शेमिंग वाले कमेंट को लेकर शमिता ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि वो ये गलती दोबारा ना करें।

कमेंट्स पर जताया दुख

कमेंट्स पर जताया दुख

शमिता ने कहा कि एक बार मुंह से निकला शब्द वापस नहीं जा सकता। वो कहती हैं कि मैं थोड़े वक्त तक दुखी थी। शिक्षित लोग ऐसा कर रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग मुझे आंटी कह रहे हैं, वो खुद भी अंकल हैं।

ऐसा क्यों बोला गया-शमिता

शमिता आगे कहती हैं कि ये लोग बाहर क्या मैसेज दे रहे हैं। उन लोगों की वजह से जो शब्द मेरे लिए अंदर इस्तेमाल किया जा रहा था, वो बाहर भी कहा जा रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसी चीजें क्यों बोली गईं।

शमिता ने सुनाई स्ट्रगल की कहानी

शमिता ने सुनाई स्ट्रगल की कहानी

बॉलीवुड इंडस्ट्री और अपने करियर को लेकर शमिता ने कहा कि मैंने बहुत लंबे समय तक इस इंडस्ट्री में स्ट्रगल किया है। मैं अपनी बहुत केयर करती हूं और आंटी जैसी नहीं दिखती। तेजस्वी प्रकाश पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मेरी ऐसी पैदाइश नहीं है। हम ऐसा काम नहीं करते। मैं उम्मीद करती हूं कि वे इससे कुछ जरूर सीखेंगी।

सुर्खियों में रही थीं शमिता

बताते चलें कि शमिता शेट्टी ने बिग-बॉस के घर में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक्ट्रेस ने तकरीबन 120 दिन घर में बिताए थे। हालांकि, तेजस्वी प्रकाश शो की विनर रही थीं लेकिन शमिता शेट्टी भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+