बिग बॉस फेम Mandana Karimi ने एक्टिंग और मॉडलिंग दुनिया को कहा अलविदा, करियर में उठाया बड़ा कदम

बिग बॉस में जाने के बाद हर कोई फेमस हो जाता है। ऐसे ही बिग बॉस के सीजन 9 की कंटेस्टेंट रहीं मंदना करीमी ने भी पहचान कमाई थी। हालांकि मंदाना ने अब इस ग्लैमर और एक्टिंग की दुनिया को अलिवदा कहने का जा रही हैं। इस प्रोफेशन को छोड़ वो अब नए काम करने की प्लानिंग में हैं। ग्लैमर दुनिया छोड़ने के बाद वो इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखेंगी।

मंदाना ने एक बातचीत में अपने करियर पर बात की है। उन्होंने कहा, कम उम्र में ही मैंने मॉडिलिंग करनी शुरू कर दी थी। खुद का खर्चा भी उठाने के लिए मैंने काम करना शुरू किया था। मुझे अफसोस हमेशा रहा है कि मैं फिर कभी वापस स्कूल नहीं जा पाई। बता दें, मंदना ने इंटीरियर डिजाइन का कोर्स किया है। साथ ही वो कई इंस्टीट्यूट में विजिटिंग प्रोफेसर भी हैं।

Mandana Karimi

एक्टिंग पर बात करते हुए मंदना ने कहा, एक्टिंग में मुझे कभी भी जुनून जैसा महसूस नहीं हुआ। इंडस्ट्री में मैने जो भी समय बिताया उसके प्रति मैं आभारी हूं। लेकिन मैं इस काम के लिए कभी भूखी या पागल नहीं थी। ऑफर्स को ठुकराना भी आसान नहीं था। लेकिन मेरी जिंदगी पूरी तरह से अब बदल गई है। पहले मैं अपने ऑफिस का काम खत्म करती हूं और फिर स्कूल जाती हूं। अब मैं पूरी तरह से इवेंट्स और पढ़ाई में व्यस्त रहती हूं। इसे मैं इंजॉय भी कर रही हूं। हालांकि मेरे जो दोस्त कास्टिंग में हैं वो मुझे भी भी ऑडिशन के लिए बुलाते हैं। हालांकि अब मैं उन्हें मना करती हूं। मैं वापस इस दुनिया में नहीं लौटना चाहती। मैं अभी अपनी इसी लाइफ पर फोकस कर रही हूं।

मंदना मूलता ईरान के तेहरान से हैं। उन्होंने रॉय, भाग जॉनी, क्या कूल हैं हम और थार जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं, बिग बॉस में वो सेकेंड रनरअप रही थीं। इसके अलावा वो कंगना रनौत के शो लॉकअप का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+