'बिग बॉस 7' फेम एजाज खान को मिली जमानत, ड्रग्स मामले में दो साल से थे जेल में
Ajaz Khan: पिछले साल सितंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक्टर एजाज खान की जमानत याचिका को ये कहते हुए खारिज कर दिया था कि ड्रग्स की तस्करी में वह लिप्त हैं।

Ajaz Khan: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके एक्टर एजाज खान फिलाहल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि एजाज खान को ड्रग मामले में जमानत मिल चुकी है। आपको बता दें कि एजाज खान को करीब दो साल पहले एक ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था। इतने दिन जेल में रहने के बाद आखिरकार आज यानी 19 मई 2023 को उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है।
एजाज खान को 2 साल बाद मिली जमानत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एजाज खान को आज शाम करीब 6.30 बजे मुंबई के आर्थर रोड जेल से रिहा किया जाएगा। वहीं इस खबर के बाद एजाज खान की पत्नी आयशा खान ने कहा है कि ये उनके परिवार के लिए खुशी का पल है। एजाज को देखने के लिए उसके घरवाले बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे हैं। सभी लोग उसे खूब याद कर रहे थे।
ड्रग्स के आरोप में हुए थे गिरफ्तार
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल सितंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक्टर एजाज खान की जमानत याचिका को ये कहते हुए खारिज कर दिया था कि ड्रग्स की तस्करी में वह लिप्त हैं। एजाज पर ड्रग्स की गोलियां बनाकर बेचने का आरोप है और ये एक जघन्य अपराध है। आपको बता दें कि उन्हें ड्रग्स की सप्लाई देकर युवा लड़कों और लड़कियों का शोषण करते हुए भी पाया गया था।
बटाटा गैंग से जुड़े होने का था आरोप
वहीं एनसीबी ने अप्रैल 2021 में एजाज खान के घर पर छापा मारा था जहां से ड्रग्स बरामद किए गए थे। एजाज खान जिस समय जयपुर से वापस लौट रहे थे तो उन्हें उसी समय एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था। एनसीबी के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया था- उसके घर की तलाशी के दौरान 4.5 ग्राम अल्प्रोजोल की गोलियां बरामद हुई थीं लेकिन एजाज को मुख्य रूप से बटाटा गैंग से जुड़े होने के कारण ही गिरफ्तार किया गया है।
कई फेमस शोज में कर चुके हैं काम
जानकारी के अनुसार एजाज खान टीवी के कई फेमस सीरियल जैसे 'दीया और बाती हम', 'मिट्टी की बन्नो', 'करम अपना अपना' में नजर आ चुके हैं। वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' जैसे टीवी के फेमस रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications