Bigg Boss 20 Trailer: 'बिग बॉस 20' का दमदार ट्रेलर रिलीज, सलमान खान ने खोला 'एक्स्ट्रा जीवनदान' का राज

Bigg Boss 20 Trailer Out: बिग बॉस के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के 20वें सीजन का ऑफिशियल ट्रेलर जारी हो चुका है और इसके साथ ही मेकर्स ने इस बार के गेम के सबसे बड़े ट्विस्ट की पहली झलक भी दिखा दी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार और कलर्स के इस नए सीजन में सलमान खान एक ऐसे ट्विस्ट से पर्दा उठाते नजर आ रहे हैं, जो घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के खेलने का पूरा तरीका बदल सकता है। इस बार बिग बॉस 20 शो में एक्स्ट्रा जीवनदान मिलने वाला है लेकिन ये जीवनदान कब और किस तरह काम आएगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

सलमान खान ने किया एक्स्ट्रा जीवनदान का ऐलान
बिग बॉस 20 के ट्रेलर की शुरुआत दो योद्धाओं के बीच जबरदस्त मुकाबले से होती है। दोनों के बीच जंग जारी होती है, तभी शो के होस्ट सलमान खान की दमदार एंट्री होती है और वह इस मुकाबले को रोक देते हैं। इसके बाद सलमान खान अपने खास अंदाज में कहते हैं- बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान, एक्स्ट्रा जीवनदान। इसके बाद सलमान खान का तथास-टू वाला अंदाज देखने को मिलता है और वह इस सीजन के सबसे बड़े ट्विस्ट की ओर इशारा करते हैं।

Bigg Boss 20

कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक एक्स्ट्रा मौका

-शो का ट्रेलर साफ संकेत देता है कि इस बार बिग बॉस के घर में सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि पूरा गेमप्ले भी नए अंदाज में नजर आने वाला है। एक्स्ट्रा जीवनदान इस सीजन के गेम में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी ये स्पष्ट नहीं किया है कि ये जीवनदान किस स्थिति में मिलेगा और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकेगा लेकिन इतना जरूर साफ है कि कंटेस्टेंट्स के पास मुश्किल परिस्थितियों से निकलने का एक अतिरिक्त मौका होगा।

-ऐसे में इस बार हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा। कंटेस्टेंट्स को अपनी रणनीति बनाने के साथ-साथ ये भी ध्यान रखना होगा कि उनका एक्स्ट्रा जीवनदान कब काम आ सकता है। यही वजह है कि इस सीजन में सेफ गेम खेलने की गुंजाइश पहले से काफी कम नजर आ रही है।

'जीवनदान जितना सीधा लगता है, उतना है नहीं'

शो के नए ट्विस्ट को लेकर सलमान खान ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि बिग बॉस में हर साल गेम बदलता है लेकिन इस बार सिर्फ गेम नहीं बल्कि खेलने का तरीका भी बदलने वाला है। सलमान खान के मुताबिक जीवनदान सुनने में जितना सीधा लगता है, असल में उतना है नहीं। इसके बारे में बाकी जानकारी कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर ही पता चलेगी। सलमान की इस बात ने एक्स्ट्रा जीवनदान को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

बिग बॉस 20वें सीजन में दिखेगा नया गेमप्ले

बिग बॉस के 20वें सीजन को शो के लिए एक बड़ा पड़ाव माना जा रहा है। इस खास मौके पर जियोहॉटस्टार के स्ट्रीमिंग, टीवी और स्टूडियोज एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने कहा कि किसी भी एंटरटेनमेंट फ्रैंचाइजी के लिए 20 सीजन पूरे करना ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इस बार गेम को नए तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है। सीजन 20 में गेमप्ले की नई परतें जोड़ी गई हैं, जो कंटेस्टेंट्स को अपनी रणनीतियों पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर करेंगी।

इस बार आसान नहीं होगा बिग बॉस का सफर

ट्रेलर से साफ है कि बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स के लिए चुनौतियां पहले से ज्यादा बढ़ने वाली हैं। एक्स्ट्रा जीवनदान जहां उन्हें मुश्किल समय में एक अतिरिक्त मौका दे सकता है, वहीं इसका सही समय पर इस्तेमाल करना भी गेम का अहम हिस्सा होगा। अब सवाल ये है कि घर में आने वाले कंटेस्टेंट्स में से कौन इस ट्विस्ट को सबसे बेहतर तरीके से समझ पाता है और किसका गेम शुरुआत से ही मजबूत नजर आता है। कुल मिलाकर, सीजन 20 में बड़े रिस्क, नई रणनीतियों और हाई-स्टेक्स गेम देखने को मिलने वाला है।

6 सितंबर से शुरू होगा बिग बॉस 20

बिग बॉस का 20वां सीजन 6 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। शो को दर्शक जियोहॉटस्टार और कलर्स पर देख सकेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि इस सीजन में कौन सा कंटेस्टेंट अपने एक्स्ट्रा जीवनदान का सबसे ज्यादा फायदा उठाकर गेम में लंबी पारी खेलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+