Bigg Boss 19 का धमाकेदार आगाज, Salman Khan के शो में इस बार ये 5 ट्विस्ट रहेंगे खास
Bigg Boss 19 Updates: सलमान खान के शो बिग बॉस का फैंस हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। घर में हर बार किचन पॉलिटिक्स तो खूब देखने को मिलती है, लेकिन इस बार घर की थीम ही राजनीति पर है। शो की रेटिंग बरकरार रखने के लिए कई सोशल मीडिया स्टार्स को भी लाया जा रहा है। इसके अलावा, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी शो का हिस्सा बनेंगे। इसके लिए अलग-अलग फील्ड के दिग्गजों को शामिल किया जा सकता है। जानें इस बार क्या कुछ खास रहने वाला है।
Gharwalon Ki Sarkaar थीम: इस सीज़न में घरवाले ही सबका निर्णय करने वाले हैं। कंटेस्टेंट्स को दो दलों में बांटा जाएगा रूलिंग पार्टी और अपोजिशन। उन्हें सत्ता बदलने वाले टास्क जीतकर घर की 'सरकार' बनाने का मौका मिलेगा।

Bigg Boss 19 को रोमांचक बनाने के लिए मेकर्स ने की तैयारी
नए घर की थीम: नए घर को कैबिन-इन-द-वुड्स थीम के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें एम्ब्लेमेटिक असेंबली रूम, वुडलैंड और जंगल, पावरहाउस किचन, कॉमन बेडरूम और स्पा-टाइप बाथरूम शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बार घर में कई लग्जरी चीजें भी शामिल की गई हैं जिनका इस्तेमाल टास्क जीतने पर ही किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: आ गई 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट, कुंभ में दिखी खूबसूरत इंफ्लूएंसर भी होगी शामिल
इंटरनेशनल और सोशल मीडिया स्टार्स: इस सीज़न को लोकप्रिय बनाने के लिए कोशिश की जा रही है कि कुछ ग्लोबल स्टार्स को शामिल किया जाए। बताया जा रहा है कि कुछ कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शामिल हो सकते हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर लोकप्रिय स्टार्स जैसे अवेज दरबिर और नग़मा मिराजकर भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में हैं।
ऑडियंस की सक्रिय भागीदारी: सलमान खान के शो में इस बार Fans Ka Faisla चलेगा। प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वोटिंग के अलावा, टास्क और कुछ दूसरी एक्टिविटीज में ऑडियंस वोट और पोल कराए जाएंगे, ताकि दर्शक इस शो के साथ लगातार जुड़ाव रखें।
Salman Khan के साथ कई और होस्ट लगाएंगे घरवालों की क्लास
मल्टी-होस्ट फार्मेट: यह सीज़न अब तक का सबसे लंबा होगा। सूत्रों के मुताबिक चैनल की योजना शो को 5 से 6 महीने तक चलाने की है। शुरुआत में सलमान खान होस्ट होंगे, जबकि बाद में फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर जैसे अन्य सेलिब्रिटी भी कुछ एपिसोड होस्ट करेंगे। लंबे समय में शो चलने की वजह से सलमान खान के लिए सारे एपिसोड होस्ट करना मुश्किल रहेगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Promo: कंफर्म कंटेस्टेंट्स का प्रोमो हुआ रिलीज, पहले वीडियो में लगा जबरदस्त ग्लैमर का तड़का












Click it and Unblock the Notifications