Bigg Boss 19 Promo: कंफर्म कंटेस्टेंट्स का प्रोमो हुआ रिलीज, पहले वीडियो में लगा जबरदस्त ग्लैमर का तड़का
Bigg Boss 19 Promo : रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वां सीज़न जल्द ही शुरू होने वाला है। सलमान खान के शो का प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। इस बार भी सलमान ही होस्ट कर रहे हैं। शो इस बार कलर्स और के साथ जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होगा। अब इस शो में आने वाले कंफर्म कंटेस्टेंट्स के प्रोमो वीडियो सामने आने लगे हैं।

हाल ही में जारी इस प्रोमो वीडियो में सोशल मीडिया के जाने-माने इन्फ्लुएंसर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की जोड़ी नजर आ रही है। वीडियो में दोनों को डांस करते हुए अपनी कहानी बताते हुए दिखाया गया है कि कैसे उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आवेज और नगमा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, और अब उनके प्रशंसक उन्हें टीवी पर देखने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी भी उनका चेहरा अच्छे से नहीं दिखाया है।
यह जोड़ी 'बिग बॉस 19' के लिए घोषित होने वाली पहली नहीं है। इससे पहले, अभिनेता गौरव खन्ना का प्रोमो वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उनकी दमदार एंट्री ने काफी सराहना बटोरी थी। इन प्रोमो वीडियो ने शो के प्रति दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है, जिससे यह 'बिग बॉस' के अब तक के सबसे प्रतीक्षित सीज़नों में से एक बन गया है। बता दें, गौरव अनुपमा में नजर आए थे। इसके पहले भी वो एक रियलिटी शो जीत चुके हैं। उनके फैंस ये उम्मीद लगाकर बैठे हैं, बिग बॉस 19 की ट्रॉफी भी गौरव ही जीतेंगे।
'बिग बॉस 19' का प्रीमियर 24 अगस्त को रात 10:30 बजे टीवी पर होगा। हालांकि, दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर यह भी है कि शो के एपिसोड टीवी पर आने से पहले जियो सिनेमा पर रात 9 बजे से उपलब्ध होंगे। यह सुविधा प्रशंसकों को टीवी प्रसारण से पहले ही शो का आनंद लेने का मौका देगी।












Click it and Unblock the Notifications