Bigg Boss 19: आ गई 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट, कुंभ में दिखी खूबसूरत इंफ्लूएंसर भी होगी शामिल
Bigg Boss 19 Contestants List 2025: रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वां सीज़न जल्द ही शुरू होने वाला है। सलमान खान के शो का प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। इस बार भी सलमान ही होस्ट कर रहे हैं। शो इस बार कलर्स और के साथ जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होगा। अब इस शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई। इस रिपोर्ट में हम आपको इन कंटेस्टेंट्स की जानकारी दे रहे हैं।
इस लिस्ट अपने फैमिली पर दिए बयानों की वजह से चर्चा में आए म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के राइटर-एक्टर ज़ीशान कादरी, एक्टर गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, यूट्यूबर मृदुल तिवारी, मॉडल नेहल चुडासमा, अभिनेता-मॉडल बशीर अली, कंटेंट क्रिएटर कपल आवेज दरबार और नगमा मिराजकर, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर और मोटिवेशनल स्पीकर तान्या मित्तल के नाम शामिल हैं।

गौरव खन्ना
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया जीतने के बाद, गौरव खन्ना के बिग बॉस 19 में शामिल होने की खबर है। वे कई सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और हाल ही में 'अनुपमा' में अनुज के किरदार के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी।
अशनूर कौर
21 वर्षीय अशनूर कौर इस सीज़न की सबसे कम उम्र की प्रतियोगी हो सकती हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी और कई लोकप्रिय टेलीविजन शो में काम किया है।
आवेज दरबार
आवेज दरबार का नाम भी इस, सीजन में आ रहा है। आवेज बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान के देवर हैं। खबरें हैं कि वो अपनी मंगेतर नगमा मिराजकर के साथ इस शो में शामिल हो सकते हैं। दोनों कंटेंट क्रिएटर हैं।
अभिषेक बजाज
टेलीविजन और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फेम अभिषेक बजाज इस सीज़न में घर के अंदर कदम रखेंगे। उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।












Click it and Unblock the Notifications