Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 का फिनाले आज, कब और कहां फ्री में देख पाएंगे सलमान खान का शो?
Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग ब़स 19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को सलमान खान के सो का ग्रांड फिनाले आयोजित होने जा रहा है। महीनों तक चले ड्रामा, एंटरटेनमेंट और इमोशनल उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार शो को उसका विनर मिलने वाला है। फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स तान्या मित्तल, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे हैं। इनमें से कोई एक आज ट्रॉफी अपने नाम करेगा।
जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले का समय नजदीक आ रहा है, फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीताने के लिए दर्शक सोशल मीडिया और वोटिंग प्लेटफॉर्म पर जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। 106 दिन के लंबे सफर के बाद आज फाइनलिस्ट्स बिग बॉस हाउस को अलविदा कहेंगे। जानें यह शो कब और कहां देख सकते हैं।

Bigg Boss 19 Grand Finale: कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले?
आज रात 9 बजे फैंस जियोहॉटस्टार पर बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, टीवी पर कलर्स चैनल पर यह ग्रैंड फिनाले रात 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। इसी दौरान शो के एक्स-कंटेस्टेंट्स अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और अंत में विनर का नाम घोषित किया जाएगा। वनइंडिया हिंदी के प्लेटफॉर्म पर भी आप लगातार अपडेट्स पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Big Boss 19: 'लोमड़ी’ वाले सवाल पर भड़के गौरव, मीडिया के सवाल पर दिया ऐसा रिप्लाई- फैंस बोले 'विनर मैटेरियल’
Bigg Boss 19 Grand Finale: वोटिंग लाइन अभी खुली है
- फाइनलिस्ट को सपोर्ट करने के लिए दर्शक ऑनलाइन वोटिंग कर सकते हैं।
- मोबाइल में JioCinema/Hotstar ऐप डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- 'Bigg Boss 19' सर्च करके Vote Now पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें दिखाई देंगी-यहाँ से अपने फेवरेट को वोट दें।
- दर्शक एक कंटेस्टेंट को 99 वोट तक दे सकते हैं।
टॉप 2 आने के बाद, 10-15 मिनट के लिए फिर से वोटिंग खुलती है, जहां आप अंतिम बार वोट कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा बिग बॉस 19
सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 ट्रेंड कर रहा है। अलग-अलग मीडिया हैंडल्स अभी से अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीत का दावेदार बता रहे हैं। दूसरी ओर कंटेस्टेंट्स के फैंस भी अपने फेवरेट स्टार को जिताने के लिए वोटिंग अपील कर रहे हैं। शो के पांचों फाइनलिस्ट ने अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। अब देखना है कि ट्रॉफी अपने घर लेकर कौन जाता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान के शो की तैयारियां हुईं पूरी, मिलेंगे सरप्राइज












Click it and Unblock the Notifications