Big Boss 19: ‘लोमड़ी’ वाले सवाल पर भड़के गौरव, मीडिया के सवाल पर दिया ऐसा रिप्लाई- फैंस बोले ‘विनर मैटेरियल’

Bigg Boss 19 Gaurav: कलर्स टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले नजदीक है। इस हफ्ते का मीडिया राउंड शो का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया है। सीजन की शुरुआत में गौरव खन्ना को एक शांत खिलाड़ी के रूप में देखा गया था।

उनके फैंस भी यही मान बैठे थे कि शायद वे लंबी रेस के घोड़े नहीं होंगे। लेकिन शो के मिड फेज के बाद गौरव ने जबरदस्त पिकअप लिया-चाहे स्ट्रैटेजी हो, टास्क परफॉर्मेंस हो या हाउस मैनेजमेंट-हर मामले में उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ दिया।

bigg-boss-19-gaurav-khanna-sher-ki-khaal-mein-lomdi-question

मीडिया के सवालों पर भड़के गौरव

मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि मीडिया से सामना करते हुए कंटेस्टेंट्स को तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। जहां फरहाना से पूछा गया कि क्या वह पहले से ही "इतनी बदतमीज़" हैं या बिग बॉस में आने के बाद ऐसा हुआ, वहीं अमाल मलिक से सवाल हुआ कि वे क्यों बार-बार घरवालों को "धमकाते" रहते हैं। लेकिन सबसे चुभने वाला सवाल गौरव खन्ना से पूछा गया। एक पत्रकार ने कहा- "गौरव, आप ऐसी लोमड़ी हैं जो शेर की खाल ओढ़कर घूम रही है।"

इस सवाल के बाद गौरव ने बेहद शानदार जवाब दिया जिसने फैंस का दिल जीत लिया और देखते ही देखते गौरव खन्ना एक बार फिर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगे।

गौरव का ने दिया शानदार जवाब

गौरव ने अपने जवाब में कहा-आप बिना गाली-गलौज किए भी विजेता बन सकते हैं, उस शो में जिसका नाम है बिग बॉस। उनकी यह लाइन सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। उनका कहना था कि यदि आप दमदार खिलाड़ी हैं तो आपको गाली-गलौज या हाई वॉल्यूम में लड़ाई की जरूरत नहीं। दिमाग और शांति से भी बिग बॉस जीता जा सकता है। कई दर्शक कह रहे हैं कि गौरव ने अपनी स्ट्रैटेजी, शांति और डिप्लोमैटिक नेचर से गेम खेला है, और यह भी एक महत्वपूर्ण क्वालिटी है किसी विनर की।

फिनाले में कौन ले जाएगा ट्रॉफी?

इस हफ्ते दर्शकों की वोटिंग की सबसे अधिक भूमिका होगी क्योंकि बिग बॉस के इतिहास में कई बार आखिरी दिन या आखिरी घंटों की वोटिंग ने पूरा गेम पलट दिया है। फरहाना भट, अमाल मलिक और गौरव खन्ना तीनों ही इस सीजन के टॉप कंटेंडर माने जा रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अपने पसंदीदा फाइनलिस्ट के समर्थन में कैंपेन चला रहे हैं। अब देखना यह है कि फिनाले नाइट में किस कंटेस्टेंट के सिर ताज सजेगा और बिग बॉस 19 की चमकदार ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+