Bigg Boss Promo: बिग बॉस 19 का पहला प्रोमो आया सामने, शो के पहले मेकर्स ने कर दिया तगड़ा बदलाव
Bigg Boss Promo: फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' के मेकर्स ने 'बिग बॉस 19' का नया लोगो जारी कर दिया है। इसके साथ ही नए सीजन का पहला प्रोमो भी आ गया है। इससे नए सीजन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक नए सीजन के प्रीमियर की तारीख अभी अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन इस प्रोमो के नीचे "जल्द आ रहा है" लिखकर प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी गई है।
सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे। इस सीजन के पहले मेकर्स ने एक बड़ा बदलाव लोगो में भी किया है। मेकर्स ने पांच साल बाद बिग बॉस का लोगो बदला गया है। इससे पहले उन्होंने 2020 में इसके लोगो में बदलाव किया था। इस बार भी लोगो में बिग बॉस की आंख तो है, इसके साथ इसमें कई रंग भी भरे गए हैं।

अनुमान है कि 'बिग बॉस 19' का प्रीमियर अगस्त 2025 के अंत में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान इस बार भी शो को होस्ट करेंगे। खबरें ये भी हैं कि वो पूरे सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। क्योंकि उनकी फिल्म की शूटिंग भी है। ऐसे में सलमान के अलावा फराह खान, करण जौहर या अनिल कपूर में से किसी को होस्ट के तौर पर लाया जा सकता है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स इस बार शो को और भी दिलचस्प बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने शो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने का प्लान किया है। मेकर्स ने पुष्टि की है कि एआई इस सीजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। खबरों की मानें तो, थीम के अलावा 'बिग बॉस 19' में कई दूसरे नए और अलग ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। इनमें से एक एलिमिनेशन प्रोसेस से भी जुड़ा है। इस बार कंटेस्टेंट को एविक्शन का फैसला करने की सुपरपावर मिलेगी। इन्हीं सबको लेकर दर्शकों के बीच इस सीजन को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है।
रिपोर्ट्स हैं कि इस सीजन में राम कपूर, उनकी वाइफ और एक्ट्रेस गौतमी कपूर, राज कुंद्रा, अनीता हसनंदानी, मुनमुन दत्ता, गौरव तनेजा, कनिका मान, अपूर्व मखीजा, डेजी शाह, धीरज कपूर, अलीशा पंवार, कृष्णा श्रॉफ (जैकी श्रॉफ की बेटी), फैज़ू, तनुश्री दत्ता और शरद मल्होत्रा जैसे एक्टर्स आ सकते हैं। साथ ही महाकुंभ से फिर से चर्चा में आई ममता कुलकर्णी भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि इन नामों की पुष्टि ऑफिशियली नहीं हुई है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications