Bigg Boss 18: इस बार नॉमिनेशन लिस्ट में किस-किस का नाम हुआ शामिल, जानें कौन होगा घर से बेघर

Bigg Boss 18: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 18 इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में दिखाए जा रहे ट्विस्ट से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। वहीं घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी जमकर ड्रामा करते नजर आ रहे हैं।

नॉमिनेशन को लेकर लोग हुए उत्साहित
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते घर से एक नहीं बल्कि दो लोग बेघर हो सकते हैं। इस बार डबल एलिमिनेशन हो सकता है। शो में इस बार होने वाले नॉमिनेशन को लेकर हर कोई काफी उत्साहित नजर आ रहा है।

bigg boss 18

बिग बॉस के घर से कटेगा किसका पत्ता
हेमा शर्मा का एलिमिनेशन पहले ही हो चुका है। ऐसे में अब दर्शक ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि अब किसका पत्ता बिग बॉस के घर से कटने वाला है। इस बार नॉमिनेशन लिस्ट में कई कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है।

जानें नॉमिनेशन लिस्ट में किस किस का नाम-
मुस्कान बामने
नायरा बनर्जी
अविनाश मिश्रा
विवियन डीसेना
रजत दलाल

इस हफ्ते हो सकता है डबल एलिमिनेशन
आपको बता दें कि बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट लेडी खबरी ने नॉमिनेट हुए इन कंटेस्टेंट्स के नामों की लिस्ट शेयर की है। फिलहाल शो में भरपूर ड्रामा, इमोशन और सस्पेंस देखने को मिल रहा है। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शो में डबल एलिमिनेशन हो सकता है और मुस्कान बामने और नायरा बिग बॉस के घर से बाहर जा सकते हैं। हालांकि अभी किसी भी नाम को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

हेमा शर्मा हुई थीं घर से बेघर
आखिरी हफ्ते में हुए नॉमिनेशन की बात करें तो उसमें 10 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए थे और पहले कंटेस्टेंट के तौर पर हेमा शर्मा घर से बेघर हुई हैं। नॉमिनेशन में रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, हेमा शर्मा, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक का नाम सामने आया था। वहीं तजिंदर पाल सिंह बग्गा और मुस्कान बामने पहले से ही नॉमिनेट थे। ऐसे में कुल 10 सदस्य बिग बॉस से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+