सलमान खान के बाद अब शहजादा धामी को लोगो ने लताड़ा, पहले ही दिन चुम दरांग का उड़ाया मज़ाक

Bigg Boss 18 Shehzada Dhami Make Fun Chum Darang Name: बिग बॉस के घर पर सभी कंटेस्टेंट्स अब 3 महीने के लिए लॉक हो गए हैं। शुरुआत से अंत तक कौन कंटेस्टेंट्स रहते हैं। ये वक्त और उनका गेम बताएगा। खै़र शो की शुरुआत से ही शहजादा धामी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। मतलब अपना गेम खेलना शुरु कर दिया है।

शो में कई ब्यूटी पेंजेंट जीत चुकीं चुम दरांग भी पहुंची हैं। वो अरुणाचल प्रदेश से आती हैं और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ख़ैर, हम शहजादा की के बारे में बात कर रहे थे। जैसे ही चुम को सलमान बिग बॉस के घर पर भेजते हैं, वो घर से सदस्यों से मिलती हैं और अपना नाम बताती हैं।

shehzada ne udaya chum ka mazak

शहजादा धामी ने उड़ाया चुम का मज़ाक
ये सुनकर शहजादा धामी और अविनाश मिश्रा लॉन एरिया में आते हैं। यहां शहजादा चुम के नाम का मजाक उड़ाते हैं। उनका नाम ले लेकर जोर-जोर से हंसते हैं। वो कहते हैं कि ये कैसा नाम है चुम। उनका ये तरीका दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शहजादा की क्लास भी लगा दी। एक यूज़र ने लिखा कि शहजादा यहां रेसिस्ट बन रहा है। इसके अलावा भी कई लोगों ने शहजादा को लताड़ लगाई है। साथ ही उन्होंने अविनाश को भी साथ देने के लिए फटकारा है।

ये हैं बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स
इस बार यानी बिग बॉस 18 में विवियन डिसेना (एक्टर), ईशा सिंह (एक्टर), करणवीर मेहरा (खतरों के खिलाड़ी 14 विनर), नायरा बनर्जी (एक्टर), मुस्कान बामने (अनुपमा एक्टर), एलिस कौशिक ( पांड्या स्टोर एक्टर), चाहत पांडे (एक्टर), शिल्पा शिरोड़कर (एक्टर), एडवोकेट गुणरत्न सदावारते, रजत दलाल, तनजिंदर सिंह बग्गा, चुम दरांग (एक्टर), शहजादा धामी (एक्टर), अमिनाश मिश्रा (एक्टर) आफरीन खान और उनकी वाइफ सारा आफरीन खान, हेमा शर्मा (वायरल भाभी), श्रुतिका अर्जुन ने एंट्री ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+