Bigg Boss 18: वीकेंड का वार में सलमान खान ने लगाई अविनाश मिश्रा को फटकार, बोले- 'मेरी अटेंशन के लिए'
Bigg Boss 18: बिग बॉस के नए सीजन ने शुरुआत से ही रोमांचक बना हुआ है। इस बार के कंटेस्टेंट्स भी एक से बढ़ कर एक हैं। फिलहाल इस शो को तीन हफ्ते पूरे होने जा रहे हैं। अभी तक इस शो में अच्छा गेम खेलने वालों में अनिवाश मिश्रा का नाम शामिल है। वो खुल कर अपना गेम खेल रहे हैं और सबको खेलने के लिए भी उकसा रहे हैं।
उन्हें एक बार घरवालों ने एलिमिनेट कर दिया, लेकिन बिग बॉस ने उन्हें राशन का इंचार्ज बनाकर वापस भेज दिया। गेम यहीं से पलटना शुरू हो गया। यहां उन्होंने सबसे अपना बदला लिया। लेकिन वो सबके टारगेट में भी आ गए। अब फिर वीकेंड का वार आ गया है। इस दिन सलमान ने पूरे घरवालों की क्लास ली और अविनाश को उन्होंने बड़ी सीख भी दी।

खुद का कर रहे विनाश
वीकेंड का वार से बिग बॉस की तरफ से एक प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें सलमान सभी घरवालों से बात कर रहे हैं। साथ ही वो सभी को रियलिटी चेक भी दे रहे हैं। जैसे उन्होंने करण के गेम को सबके सामने लाते हुए कहा कि जो आप कोने में जाकर करते हो। उसे सभी के सामने करने की हिम्मत रखिए। ना आपने बाहर अपनी परिवार को जोड़ा और ना यहां ऐसा कर पा रहे हो। इसके बाद सलमान के निशाने में अविनाश आए। उन्होंने पहले तो उनको लताड़ा कि आप शुरुआत में कलरफुल दिख रहे थे। लेकिन अब आप यहां पर ग्रे शेड में नजर आ रहे हो। रूड और फ्रैंक में बहुत छोटी लाइन है, जो समझ में नहीं आती है। उन्होंने अविनाश की जमकर क्लास लगाई। साथ ही उन्होंने कहा कि आपका नाम अविनाश जरूर है, लेकिन आप खुद का विनाश कर रहे हो। विनाश सबकुछ खत्म। आप मेरा अटेंशन पाने के लिए यह सब कर रहे हो। मत करो आप ये सब।
मम्मियां होंगी आमने-सामने
इसके अलावा वीकेंड का वार में अविनाश और चाहत की मम्मी भी एक दूसरे भिड़ती हुई नजर आएंगी। जहां दोनों मम्मियां अपने बच्चों के लिए एक दूसरे से सवाल-जवाब करेंगी। वहीं, चाहत और अविनाश बैठकर बस उन्हें सुन पाएंगे। नए प्रोमो देखकर ऐसा लगता है कि इस बार का वीकेंड का वार बहुत ही जबरदस्त होने वाला है। साथ ही ये भी पता चलेगा कि घर से बाहर कौन होने वाला है। बिग बॉस 18 की ऐसी ही अपडेट के साथ आप पढ़ते रहिए oneindia hindi यहां आपको हम देंगे शो की इनसाइड स्टोरी। साथ ही शो की 24 घंटे की अपडेट भी देते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications