Bigg Boss 18: सलमान खान ने पूछे अविनाश मिश्रा से तीखे सवाल, बोले- 'रिश्तों में घुटन मत महसूस करो'

Bigg Boss 18: बिग बॉस के वीकेंड का वॉर में इस बार सलमान खान का बड़ा ही अलग अंदाज देखा गया। वो इस दौरान सभी की क्लास लेते भी नजर आए और समझाया भी। बीते दिनों उन्होंने अविनाश मिश्रा से कुछ तीखे सवाल पूछे। जिसमें शो में बने उनके रिश्तों के बारे में पूछा। दरअसल, कुछ दिनों पहले अविनाश से उनकी दोस्त इशा ने पूछा था कि तुम्हें क्या हो गया है।

सलमान ने भी उनसे वही सवाल किया कि अभी तक आप रॉ चल रहे थे। अब क्या हो गया है। इस हफ्ते आप गेम वाला हिसाब किताब लेकर बैठ गए हो। पहले आप अपनी भावनाओं के साथ खेल रहे थे। अब ऐसा नहीं। इसके अलावा भी सलमान ने उनसे कहा कि आपने जो रिश्ता बनाया है, उसमें घुटन महसूस हो रही है?

Bigg Boss 18 Salman Khan reprimands Avinash Mishra Vivaan Dsena Isha Singh

ईशा का सवाल सलमान ने पूछा
बता दें, एक दिन अविनाश अपने दोस्त विवियन डीसेना से कहा था कि ईशा को समझाना काफी मुश्किल हो रहा है। कई बार वो समझती नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं है कि समझती नहीं है। वो समझती है लेकिन काफी समय के बाद। एलिस के साथ भी वही है। सलमान ने यही सारे सवाल किए कि अगर ऐसा ही है और घुटन महसूस होती तो छोड़ दो। इस पर अविनाश ने जवाब देते हुए कहा कि बिग बॉस के घर में मेरे लिए विवियन, ईशा और एलिस हैं। इन्हीं से मेरे रिश्ते सबसे अच्छे भी हैं। लेकिन जब तक ये लोग भी नहीं आए थे, तब मैं अकेला था। बाकी घरवालों से मेरे रिश्ते बिगड़ गए हैं और अब वो सुधर नहीं सकते हैं।

7 लोग हैं नॉमिनेटेड
वहीं, सलमान ने इस बार रजत को भी समझाइश दी है। इस हफ्ते घरे से बाहर जाने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इसमें एलिस कौशिक, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, चाहत पांडे और विवियन डीसेना का नाम लिस्ट में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+