Bigg-Boss: क्या सच में बिग-बॉस के घर में है भूत? सलमान खान ने लगाई मुहर तो घरवालों के उड़े होश
Ghost in Bigg-Boss: सलमान खान के शो के ग्रैंड प्रीमियर के आगाज के साथ ही फैंस के दिलों की धड़कनें भी बढ़ चुकी हैं। शो में सबसे पहले चाहत पांडे ने एंट्री मारी थी। इसके बाद उन्होंने अपने सपने के बारे में सलमान खान को बताया मगर इस दौरान सलमान ने कुछ ऐसा बताया, जिसने चाहत के भी होश उड़ाकर रख दिये। सलमान खान ने जब चाहत तो बताया कि घर में भूत हैं, तो एक्ट्रेस के चेहरे की हवाईयां उड़ गईं।
चाहत ने खुले बालों और व्हाइट कपड़ों में एंट्री मारी तो सलमान खान भी हैरान रह गए। बोले कि क्या तुम नागिन में हिस्सा लोगी। तो चाहत ने कहा कि बिल्कुल सर मैं करना ही चाहूंगी। इसके बाद सलमान ने कहा कि ये बात मैं आपके लुक को देखकर बोल रहा हूं। चाहत ने कहा कि ये उनके असली बाल हैं।

इसके बाद सलमान खान ने कहा कि आपको देखकर ऐसा लग रहा है कि आप अगर इस लुक में अंधेरे में मोमबत्ती लेकर आएंगी तो लगेगा कि कोई भूत आया है। चाहत इस बात को सुनकर हंसने लगी तो सलमान खान ने उन्हें भूत के बारे में बताया। एक्टर ने कहा कि क्या आपको पता है कि घर में भूत हैं। वो भी एक या दो नहीं बल्कि तीन तीन। इस बारे में सुनकर चाहत के होश ही उड़ गए।
सलमान खान ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि घर में भूत हैं। इस बात से कंटेस्टेंट डर गए हैं अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि सलमान खान ने ऐसा क्यों कहा। फिल्हाल इस बात ने घर के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ घरवालों के भी होश उड़ाकर रख दिये हैं।
बताते चलें कि इस बार का बिग बॉस काफी शानदार होने वाला है। शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट हिस्सा बनकर आए हैं।वहीं शो को हमेशा की तरह सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।












Click it and Unblock the Notifications