Bigg Boss 18 First Contestants List: फाइनल हुई 'बिग-बॉस 18' की कंटेस्टेंट्स लिस्ट, ये सितारे मचाएंगे ड्रामा
Bigg Boss 18 Contestants List: सलमान खान के चर्चित शो बिग-बॉस 18 देखने के लिए एक बार फिर तैयार हो जाइए। फाइनली मेकर्स ने शो का ऐलान कर दिया है। जी हां बिग-बॉस के 18वें सीजन का प्रोमो रिलीज हो गया है। इसी के साथ कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है।
लंबे समय से सलमान खान के शो बिग-बॉस 18 को लेकर फैंस में हाइप बना हुआ था। अब शो का प्रोमो सामने आने के बाद फैंस को इंतजार है कि आखिर इस बार क्या नया ट्विस्ट सलमान लेकर आ रहे हैं। ऐसे में अब फैंस जानना चाहते हैं कि सलमान के शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, बिग-बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है। चलिए जानते हैं कि इसमें कौन-कौन शामिल है।
ये रही पूरी लिस्ट:
1. डॉली चायवाला
2. करण पटेल
3. शोएब इब्राहिम
4.राज कुंद्रा
5.दलजीत कौर
6.फैसल शेख
7.सुरभि ज्योति
8.शीजान खान
9.समीरा रेड्डी
10.सुनील कुमार
11.आयशा सिंह
12.निया शर्मा
13.नुसरत जहां
14.मदालसा शर्मा
बता दें कि मदालसा शर्मा ने हाल ही में अनाउंस किया था कि उन्होंने टीवी शो 'अनुपमा' से छोड़ दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने अनुपमा शो इसी वजह से छोड़ा है। इस लिस्ट में कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं जो कि पहले भी बिग-बॉस का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन जल्दी ही शो से बाहर हो गए थे। हालांकि बिग-बॉस के मेकर्स की तरफ से इस लिस्ट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। अब जब शो का पहला एपिसोड आएगा तो उसमें रिवील हो जाएगा कि कौन कौन शो का हिस्सा होने वाले हैं।
बिग-बॉस 18 शो कब शुरू हो रहा है इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो 5 अक्टूबर को ये शो रिलीज हो रहा है। हालांकि अभी ये मेकर्स की तरफ से कंफर्म नहीं हुआ है। फिलहाल फैंस सलमान खान की वापसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications