Bigg Boss 18: कशिश कपूर ने सरेआम बताई रजत दलाल की हकीकत, बोलीं- 'पूरे देश ने इसकी करतूत'

Bigg Boss 18: बिग बॉस में अब दिन प्रतिदिन ड्रामा बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग खुल कर खेल रहे हैं और कुछ अभी भी छुप कर खेल रहे हैं। इस हफ्ते बिग बॉस के घरवालों को नया टाइम गॉड मिल गया है। रजत दलाल ने टास्क जीतकर ये ताज अपने नाम किया है। इस टास्क में उनको सपोर्ट करने वालों में दिग्विजय राठी, सारा खान, चाहत पांडेय और कशिश कपूर का नाम है।

जब रजत टाइम गॉड बने और उन्हें एक व्यक्ति को नॉमिनेशन से बचाने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय को बचाया लेकिन कशिश के लिए उन्होंने भला बुरा कह दिया। उनका कहना है कि कशिश पूरे टाइमस शिल्पा जी के साथ बैठती है और सपोर्ट मेरा करती है। जो शिल्पा जी का नहीं हो सका हो मेरा क्या होगा। ये बात कशिश को बुरी लगी। इसके बाद कशिश ने रजत दलाल की करतूतों के बारे में बताया।

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor openly told the reality of Rajat Dalal Avinash Mishra Vivian Dsena Digvijay Rathi Salman Khan

आंस्तीन का सांप है
कशिश ने एक प्रकार से रजत की हरकतों के बारे में चाहत से की बात की। इसमें उन्होंने कहा मैं खुद को मजाक मजाक में सांप बोलती थी। लेकिन आस्तीन का सांप तो ये है। पूरा देश जब गाली दे रहा था इसको, वो इसकी करतूतों पर ही दे रहा था। अच्छे कर्म आपको जेल लेकर नहीं जाते हैं। अगर इंसान बदल जाए ना तो लोग कहते हैं कि गलती होती है। कोई बात नहीं। आप खुद से अपने मुंह से आकर बताते हो और कहते हो मुझे सुधरना है। कशिश ने रजत को अपना दोस्त माना था लेकिन उनकी तरफ से धोखा मिला है।

तेंजिदर होंगे घर से बाहर
कशिश के इस गुस्से की वजह ये भी है कि रजत ने उनकी जगह दिग्विजय को नॉमिनेशन से बचाया है। इस बार घर से बाहर जाने के लिए तेजिंदर, कशिश, करणवीर मेहरा, श्रुतिका और चुम दुरांग का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स की माने तो इस बार घर से तेजिंदर बग्गा बाहर हो गए हैं। बिग बॉस 18 की अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए oneindia hindi।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+