Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा के सिर से हटी नॉमिनेशन की तलवार, विवियन डीसेना को फिर मिला अविनाश मिश्रा से धोखा!

bigg boss 18 Chum Darang Saved Karan Veer Mehra From Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस भले ही टीआरपी नहीं ला पा रहा है। लेकिन अब ये शो धीरे धीरे मजेदार होता जा रहा है। बीते दिन हुए टाइम गॉड टास्क में जीत अविनाश मिश्रा की हुई। इसके बाद वो पहली बार टाइम गॉड बने। उनके टाइम गॉड बनते ही घर में एक अलग ही माहौल बन गया।

इन सब से अलग इस बार घर से बेघर होने के लिए 6 लोगों के नाम हैं। इसमें करण वीर मेहरा, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, इडिन रोज, चाहत पांडे, विवियन डीसेना और दिग्विजय सिंह राठी शामिल है। अब नए टाइम गॉड के सामने एक टास्क रखा गया। जिसमें नॉमिनेशन के लिए बचना था। रिपोर्ट्स हैं कि करण इस टास्क को जीत गए और शो से बाहर होने की रेस से बाहर हो गए।

Bigg Boss 18 Karanveer mehra gets saved from the nomination

अविनाश ने दिया विवियन को धोखा
दरअसल, टास्क से किसी एक ही कंटेस्टेंट को ही बचाया जा सकता था। इसमें सभी नॉमिनेटेड सदस्यों की फोटो थी। टास्क के दौरान जिस भी नॉमिनेटेड सदस्य की फोटो अविनाश के पास पहुंचती वो इस रेस से बाहर होता। ऐसे में चुम ने करण वीर की फोटो सबसे पहले अविनाश मिश्रा को दी। इस तरह वो नॉमिनेशन से बच गए। इसके अलावा जत दलाल, तजिंदर पाल सिंह बग्गा और ईशा सिंह, ईडन रोज की फोटो उठाती हैं। लेकिन प्रोमो में दिखाया ये भी गया कि अविनाश फेयर होने के चक्कर में विवियन डीसेना को नहीं बचा पाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर ये बात उठने लगी कि अविनाश लगातार विवियन को धोखा दे रहा है। अब उसकी डबल पर्सनालिटी भी दिखने लगी है।

अब जो घर से बाहर जाने वालों में विवियन डीसेना, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, तजींदर बग्गा और एडीन रोज का नाम शामिल हैं। पिछले तीन हफ्ते से नो एविक्शन चल रहा था। देखना है इस बार कौन घर से बेघर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+