Bigg Boss 18: नॉमिनेशन से बौखलाए दिग्विजय राठी की हुई रजत दलाल से बहस, सारा अरफीन ने दिया जवाब

Bigg Boss 18: सातवें हफ्ते के वीकेंड का वॉर काफी धमाकेदार रहा। जहां कुछ रिश्ते और मजबूत हुए तो वहीं कुछ रिश्तों में दरार पड़ती दिखाई दी। ऐसे ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी के साथ भी हुआ। जब दिग्विजय घर में आए तो सबसे ज्यादा रजत दलाल खुश हुए थे। उनका कहना था कि मेरा भाई आ गया।

दरअसल, रजत और दिग्विजय एक दूसरे को पहले से जानते हैं। उनकी घर के बाहर रहते हुए बातचीत भी हुई थी। जब घर में आए तो रजत ने दिग्विजय को कहा कि तू चिंता मत कर तेरे साथ मैं खड़ा हूं। उन्होंने दिग्विजय को नॉमिनेशन से भी बचाया। लेकिन टाइम गॉड रहते हुए रजत दूसरी बार दिग्विजय को नॉमिनेट होने से नहीं बचा पाए। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।

Bigg Boss 18 Heated exchange between Rajat Dalal and Digvijay Rathi salman khan sara khan

रजत और दिग्विजय के बीच हुई बहस
ट्वीटर पर एक वीडियो आया है। इसमें रजत दिग्विजय और सारा बात कर रहे हैं। इसमें सारा कहती हैं कि मुझे रजत ने कहा था आपको नॉमिनेशन से बचाने के लिए, इसलिए आपको बचाया। तभी रजत कहते हैं कि वो खड़ी है साथ तेरे और मेरी जताने की आदत नहीं है। ये आया था तो घर में खुला था खुशी के मारे, वो मन से थी। तू बिंदास कर अच्छी बात है। इसके बीच में दिग्विजय कहते हैं कि तू भी भाई है लेकिन तुझपर कम भरोसा है। रजत को इसी बात पर गुस्सा आता है और वो कहते हैं कि जब राड़ा होता है ना तो भाई साथ खड़े होते हैं। वो नहीं देखते भरोसा है या नहीं। मेरे को घुमाने की मत सोच, मुझे पता है तू कहां बैठ रहा क्या घुमा रहा है।

करण वीर और दिग्विजय के बीच बढ़ीं नजदीकियां
बता दें, इस हफ्ते करण वीर और दिग्विजय के बीच काफी दोस्ती हुई है। दोनों साथ ही वर्कआउट करते हैं और साथ ही रहते हैं। इसलिए रजत को लग रहा है कि दिग्विजय को करण वीर उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। इस हफ्ते घरे से बाहर जाने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इसमें एलिस कौशिक, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, चाहत पांडे और विवियन डीसेना का नाम लिस्ट में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+