Bigg Boss 18: दर्शकों को आखिरी बार बिग बॉस ने दिया अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट की किस्मत बदलने का मौका, जानिए कैसे

Bigg Boss 18 Final voting Online: सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 18 अपने आखिरी पड़ाव में हैं। आज 19 जनवरी को इस शो का फिनाले है। इस फिनाले में विवियन डीसेना (Vivian Dsena), करण वीर मेहरा (Karanveer Mehra), अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह और चुम दरांग हैं।

ये सभी ट्रॉफी के लिए अपने अपने हिस्से की आखिरी लड़ाई करते नजर आएंगे। इन सभी ने खूब गेम खेला और भारत की जनता को अपना दीवाना बना दिया। कुछ के फैंस पहले से उनके लिए लड़ रहे थे और कुछ बाद में जुड़े। अब इनकी किस्मत आपके हाथ में भी है। जी हां, अब आप इन्हें आखिरी बार वोट कर जिता सकते हैं। कैसे पढ़िए ये खबर।

Bigg Boss 18 Final voting

'बिग बॉस 18' के फिनाले में विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह और चुम दरांग हैं। अगर आप इनमें से अपने पसंदीदा को जिताना चाहते हैं तो खुद वोट कर सकते हैं। इसके लिए आपको जियो सिनेमा ऐप का इस्तेमाल करना होगा। आप इसे डाउनलोड कर, इसमें खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। आगे फिर आपको बिग बॉस 18 में क्लिक करना है और वोटिंग के लिए सेक्शन में जाना है। फिर आप आपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सिलेक्ट कर वोट कर सकते हैं। आप एक बार नहीं बल्कि कई बार वोट कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए ध्यान होगा कि ये वोटिंग बस शाम तक के लिए ही खुली रहेगी। इसके बाद आप वोट नहीं कर सकते हो। हालांकि कई बार ऐसा हुआ है कि बिग बॉस ने अंत में कुछ देर के लिए वोटिंग ओपन करते हैं। तब भी आप इसी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हो।

ख़ैर अब देखना है कि 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी कौन लेकर जाता है। आपका पसंदीदा या फिर वो जिसे आप पसंद नहीं करते हैं। फिनाले भी कुछ ही देर में शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+