Bigg Boss 18: फिनाले में शिरकत करेंगे आमिर खान और अक्षय कुमार, सलमान खान के साथ फिल्म करेंगे प्रमोट?
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के फिनाले में महज कुछ वक्त ही बचा हुआ है। रात 9 बजे फिनाले शुरू हो जाएगा। इसे आप टीवी और जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। फिनाले में विवियन डीसेना (Vivian Dsena), करण वीर मेहरा (Karanveer Mehra), अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह और चुम दरांग हैं। इनको जीताने के लिए आप वोट भी कर सकते हैं।
फिनाले में कौन कौन से गेस्ट आ रहे हैं, इसकी जानकारी हम आपको देते हैं। फिनाले में सलमान खान के साथ अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो अक्षय बिग बॉस के सेट पर भी पहुंच गए हैं। अक्षय और वीर अपनी नई फिल्म स्काई फोर्स को प्रमोट करने वाले हैं। उनकी फिल्म इस महीने 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इनके अलावा आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर के भी आन की खबरें हैं। रिपोर्ट्स की माने तो आमिर अपने बेटे की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म लवयापा के प्रमोशन के लिए आएंगे। हालांकि इनकी फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हो रही है। आमिर के बिग बॉस में जाने की खबर की पुष्टि oneindia नहीं करता है। ख़ैर फिनाले के कुछ प्रोमो भी मेकर्स ने जारी किए हैं। इसमें रजत और चाहत का डांस वीडियो भी है। दोनों नोक झोक करते हुए डांस कर रहे हैं। वहीं, घर में दो ग्रुप्स करण और विवियन के बीच फेस ऑफ भी होगा।
'बिग बॉस 18' के फिनाले में विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह और चुम दरांग हैं। अगर आप इनमें से अपने पसंदीदा को जिताना चाहते हैं तो खुद वोट कर सकते हैं। इसके लिए आपको जियो सिनेमा ऐप का इस्तेमाल करना होगा। आप इसे डाउनलोड कर, इसमें खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। आगे फिर आपको बिग बॉस 18 में क्लिक करना है और वोटिंग के लिए सेक्शन में जाना है। फिर आप आपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सिलेक्ट कर वोट कर सकते हैं। आप एक बार नहीं बल्कि कई बार वोट कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए ध्यान होगा कि ये वोटिंग बस शाम तक के लिए ही खुली रहेगी। इसके बाद आप वोट नहीं कर सकते हो। हालांकि कई बार ऐसा हुआ है कि बिग बॉस ने अंत में कुछ देर के लिए वोटिंग ओपन करते हैं। तब भी आप इसी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हो।












Click it and Unblock the Notifications