Bigg Boss 17: शो में क्यों करण जोहर सलमान खान से बेहतर होस्ट हैं? कंटेस्टेंट्स के साथ करते हैं कुछ ऐसा...

बिग बॉस 17 सुर्खियों में बना हुआ है। शो के होस्ट सलमान खान से लेकर कंटेस्टेंट्स तक चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में शो में करण जौहर होस्ट बनकर पहुंचे और उन्होंने घरवालों की बुरी तरह से क्लास लगाई। इसके बाद जो हुआ, वो काफी सुर्खियों में है।

कई बार शो में कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी होते हैं, जिन्हें लगता है कि वो हर बार सही होते हैं। इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि उन्हें आईना दिखाने वाली कोई नहीं होता। मगर करण जौहर ने ऐसे कंटेस्टेंट्स को कई दफा बुरी तरह से धोया है।

Karan Johar Hosting

हाल ही में करण जौहर ने शो में बतौर होस्ट आकर विक्की जैन की बुरी तरह से क्लास लगा दी। इसके साथ ही ईशा के डबल स्टैंडर्ड को लेकर भी उन्हें बुरी तरह से फटकार लगाई। करण ने जिस तरह से दोनों को एक्सपोज किया, वो वाकई उम्मीदों से परे था। किसी को नहीं लगा था कि दोनों को अपनी गलती का अहसास होगा।

विक्की की क्लास लगाते हुए करण ने साफतौर पर कहा कि उन्होंने पत्नी अंकिता का स्टैंड नहीं लिया। वहीं करण ने ईशा को भी निशाने पर लेकर उन्हें स्मार्ट प्लेयर बताया। उन्होंने कहा कि ईशा के चेहरे पर एक नकाब है। करण ने सभी घरवालों को ताना मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ये सब सुनने के बाद इशा का मुंह बना सा रह गया।

बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है, जब करण शो में पहुंचे हो। इससे पहले भी करण जौहर वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह नजर आए। इस दौरान करण ने विक्की जैन को लेकर मन्नारा चोपड़ा को भी आइना दिखाया। इसके बाद हफ्ते के सारे लड़ाई-झगड़ों को करण ने कवर भी किया।

इतनी बार करण द्वारा घरवालों को आइना दिखाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें सलमान खान से बेहतर होस्ट बता रहे हैं। कई लोगों ने इस बात को माना कि करण जौहर अच्छे होस्ट थे। वो घरवालों को बेनकाब करने से पहले जरा भी नहीं सोचते। ऐसे में शो के हिसाब से करण जौहर होस्ट अच्छे हैं। वे घरवालों को बिना सोचे समझे एक्सपोज कर देते हैं।

सलमान खान की बात की जाए तो बतौर होस्ट वे सालों से शो में बने हुए हैं। वैसे तो सलमान खान को बतौर होस्ट लोग बेहद पसंद करते हैं मगर करण जौहर द्वारा कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते लगातार देखने के बाद बतौर होस्ट लोगों की वे पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+