'हीरोइन को पाना, मेहनत लगती है भाई...' बहू अंकिता के लिए ये क्या बोल गईं विक्की जैन की मां?

इन दिनों बिग बॉस के घर में विक्की जैन और अंकिता की जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। ये चर्चा गेम को लेकर कम और विक्की की मां की घर में एंट्री को लेकर ज्यादा हो रही है। शो में आज से फैमिली वीक शुरू होने वाला है। मगर फैमिली वीक शुरू होने से पहले अंकिता की सास और विक्की की मां ने कुछ ऐसा कहा, जो लोगों के लिए काफी शॉकिंग है।

विक्की जैन की मां ने हाल ही में ईटाइम्स को इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में अंकिता की सास ने काफी कुछ कहा। दोनों के रिश्ते और बीबी हाउस में उनके गेम को लेकर भी काफी कुछ मगर एक बात, जो लोगों को चुभ गई वो ये कि विक्की की मां ने अंकिता की ओर इशारा करते हुए कहा कि हीरोइन को पाना, मेहनत तो लगती है भाई।

Bigg Boss 17

बहू अंकिता के लिए अपने बेटे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्की जैन की मां ने कहा कि हीरोइन को पाना है तो मेहनत तो करनी पड़ती है, आसानी से तो आ नहीं जाती। निवेश तो बहुत करना पड़ता है तब जाके वो मिलती है। किया जाना चाहिए तभी आप उनकी जिंदगी में जा सकते हैं। और बहुत पैसा भी गंवाना भी पड़ता है तब नखरे पूरे होते हैं।

अपनी बहू के रूप में अंकिता की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा, "वह बहुत अच्छी बहू हैं और उनमें सभी गुण हैं। ऐसा नहीं है कि वो नहीं है। यही कारण है कि मैं कहती रहती हूं कि वो बहुत अच्छी इंसान हैं और हर काम करने में अच्छी हैं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि विक्की को हमने बिग बॉस के घर में सिर्फ अंकिता के लिए ही भेजा था। विक्की की बात करें तो वे बिग बॉस में अकेले नहीं आ सकते थे, वह उनकी वजह से इस शो में हैं। एक आम लड़की उन्हें वहां नहीं ला सकती थी जहां वे आज हैं। अंकिता ने इसे संभव बनाया।

उन्होंने साथ में एक और रियलिटी शो, स्मार्ट जोड़ी जीता। हमारे पास विक्की के लिए बहुत सारे प्रस्ताव थे लेकिन हमने कहा कि जो विक्की कहेगा वो होगा, अब तूने पसंद किया है अब तू निभा अपना रिश्ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+