Bigg Boss 17: नील भट्ट और विक्की जैन में हुई घमासान लड़ाई, अंकिता के पति को मारने दौड़े एक्टर और फिर.....

Bigg Boss 17 Promo: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस पूरे हफ्ते बिग बॉस के घर में कई तरह के विवाद हुए। पहले सप्ताह के अंदर ही घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला। बढ़ते दिन के साथ ये काफी इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। अभी कुछ कंटेस्टेंट्स जहां ठीक से रिश्ता भी नहीं बना पाए हैं, वहीं कुछ आपसी दुश्मनी पर भी उतर आए हैं। नए एपिसोड में टीवी एक्टर नील भट्ट और विकी जैन के बीच हाथापाई होती नजर आएगी।

नील भट्ट-विकी जौन के बीच लड़ाई
बिग बॉस के घर में एक्टर नील भट्ट किसी से कम नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच शांत नील का पारा भी हाई हो गया है जिसकी झलक लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिली है। बिग बॉस 17 के आने वाले एपिसोड में शो में शांत स्वाभाव के रहने वाले नील भट्ट का भी गुस्सा फूट गया है। उनके इस गुस्से का कारण बने हैं अंकिता लोखंड़े के पति विकी जैन।

neil bhatt

नए एपिसोड का प्रोमो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो में एक्टर नील भट्ट कंटेस्टेंट विकी जैन से भिड़ते नजर आ रहे हैं। नील इतना हाइपर हो जाते हैं कि बाकी घरवाले उन्हें कंट्रोल करते नजर आ रहे हैं। इस बीच विकी फिर कुछ ऐसा कहते हैं कि नील अपना आपा खो देते हैं और अंकिता के पति को मारने के लिए दौड़ पड़ते हैं। पति को इतना गुस्सा होते देख ऐश्वर्या भी बीच में आ जाती हैं और उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं।

किस बात पर गुस्सा हो गए नील भट्ट
आपको बता दें किनील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा जब से शो में आए हैं तभी से काफी कंफ्यूज नजर आ रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस ने उनकी कंफ्यूजन दूर कर उन्हें गेम में एक्टिव रहने की सलाह दी थी। बिग बॉस ने नील से घर में उनका टारगेट कौन होगा इसके बारे में भी पूछा था। इस पर नील ने बिग बॉस को जवाब में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन का नाम बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+