Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: बिग बॉस ने बदले घरवालों के मकान, मुनव्वर ने शायराना अंदाज में किया नॉमिनेट

Bigg Boss 17 Episode Day 9: बिग बॉस 17 का पहला हफ्ता काफी ड्रामेबाजी और विवादों से भरा रहा। घरवाले एक दूसरे से जमकर लड़ाई करते नजर आए। बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे और उनके पति विकी जैन भी एक दूसरे से बहस करते दिखाई दिए। शो में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्ड बनता नजर आ रहा है, तो कुछ के बीच अनबन भी देखने को मिल रही है। बिग बॉस के घर में रहते हुए सभी घरवालों को 9 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में बिग बॉस ने इस बार कुछ अलग करने का फैसला किया है।

घरवालों के बदले गए मकान
गत 24 अक्टूबर 2023 के एपिसोड में बिग बॉस ने कई कंटेस्टेंट्स के मकान बदले हैं। बिग बॉस ने कहा- आपकी मर्जी से तो दिल, दिमाग और दम से ये घर एक हफ्ते हमने चलते हुए देख लिया, लेकिन मेरी एक हफ्ते की ऑब्जर्वेशन के हिसाब से कुछ घरवालों के मकान बदलने जरूरी हैं। बिग बॉस ने आगे कहा- मेरे हिसाब से मन्नारा चोपड़ा के पास इतना तो दिमाग है कि वह अपनी होशियारी से इस घर को चला सकती हैं, इसीलिए मन्नारा को मकान नंबर 2 में भेज देते हैं।

Bigg Boss 17

बिग बॉस ने नए तरीके से कराया नॉमिनेशन
इसके बाद बिग बॉस कहते हैं- वहीं दिल वाले मकान में प्यार भरे कपल्स को अलग कैसे रख सकता हूं तो फिर अभिषेक को कैसे अलग रख सकता हूं, इसीलिए अभिषेक को दिल वाले मकान नंबर 1 में भेजते हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया को काफी नए और मजेदार अंदाज में करवाया है।

मुनव्वर ने शायराना अंदाज में किया नॉमिनेट
बिग बॉस कंटेस्टेंट मुनव्वर से कहते हैं- बताइए आज कौन-कौन इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट है, जिसके बाद मुनव्वर शायराना अंदाज में नील और ऐश्वर्या को नॉमिनेट करते हैं। मुनव्वर कहते हैं- ऐश्वर्या और नील तू कभी मुंह पर नहीं पीठ-पीछे वार करेगा, मुझे पता है तू सामने आने से डरेगा, भेड़ चाल चलने का ये दौर अभी भी जारी है, यहां कुछ लोगों ने निशाना आसान देखकर गोली मारी है, इस हंसी मुस्कुराहट के पीछे क्या छिपा रहे हो, जहर दे रहे हो और शरबत बता रहे हो।

अभिषेक और ईशा की हुई भयंकर लड़ाई
अभिषेक और ईशा के बीच एक बार फिर भयंकर लड़ाई हुई है। अभिषेक ने ईशा को अपने पास बैठने के लिए कहा तो ईशा वहां से उठकर चली जाती हैं, इसके बाद अभिषेक उनके पीछे जाते हैं और जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। अभिषेक कहते हैं- मुझे इस घर में किसी से फर्क नहीं पड़ता सिवाए तेरे। अगर तू मेरे साथ इस तरह का बिहेव करेगी तो मेरा दिमाग खराब हो जाएगा।

इस हफ्ते ये लोग हुए हैं नॉमिनेट
आपको बता दें कि मुनव्वर ने शायराना अंदाज में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए खानजादी, नील और ऐश्वर्या, सोनिया, तहलका भाई और सना को नॉमिनेट किया है। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद सना अपने दोस्त मुनव्वर से काफी नाराज दिखाई दीं। सना ने कहा आप अपनी शायरी मेरे ऊपर इस्तेमाल मत कीजिए और अपना काम कीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+