Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: आयशा के आरोप सुन रोने लगे मुनव्वर, अंकिता लोखंडे की सास ने मारा ताना
Bigg Boss 17 Episode Day 89: 'बिग बॉस 17' में इस समय घमासान मचा हुआ है। शो में नॉमिनेशन टास्क के बाद कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर हंगामा मचा है। अभिषेक कुमार को लेकर मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा के दोस्ताना रवैये ने हर किसी का दिमाग खराब कर दिया है। घर के सभी सदस्य हैरान हैं कि आखिर उन दोनों ने अभिषेक का नाम नॉमिनेशन में क्यों नहीं लिया। अब कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स भी घर के अंदर आ रहे हैं।
मुनव्वर फारुकी पर भड़क गईं आयशा
बीते एपिसोड में आयशा कंटेस्टेंट मुनव्वर से नॉमिनेशन को लेकर भिड़ गईं। उनसे पूछा गया कि उन्होंने अभिषेक और मन्नारा को क्यों नॉमिनेट नहीं किया। आयशा मुनव्वर से कहती हैं- तेरा टू टाइमिंग नेचर है। मन्नारा और अभिषेक के खिलाफ इतना बोला लेकिन उन्हें नॉमिनेट नहीं किया। इसी बीच समर्थ और ईशा भी मुनव्वर पर कूद पड़ते हैं।

'मुनव्वर बाहर रिश्ता भेजकर आए हैं'
आयशा ने कहा- मैं मुनव्वर के सारे पोल खोल दूंगी और इसी बीच अंकिता पूछती हैं कि क्या राज है? आयशा ने मुनव्वर के खिलाफ बात करते हुए कहा- मुनव्वर के कितने रिश्ते बाहर रखे हैं। आयशा ने बताया कि मुनव्वर बाहर रिश्ता भेजकर आए हैं। वह बताती हैं- मेरे और नाजिला के अलावा भी कई और लड़कियां हैं जिनके पीछे ये पड़े हुए थे। ये सब सुनकर समर्थ और ईशा खूब मजे लेते हैं।
आयशा ने कहा- लड़कियों को कॉल करता रहता है
आयशा ने आगे कहा- अब बहुत हो गया, अब मैं चुप नहीं रहूंगी। मैंने कहा था कि मुझे ड्रैगन फ्रूट्स पसंद है तो इसने वो लाकर किसी और को दे दिया और इनके घर के शीशे पर बिन्दी लगी थी, तो जब उस लड़की ने पूछा तो कह दिया कि ये उनकी बहन का है। आयशा ने कहा- ये सारी लड़कियों को कॉल करता रहता है म्यूजिक वीडियो के लिए, कुछ म्यूजिक वीडियो नहीं है, गाना आता नहीं है, म्यूजिक वीडियो बनाता है। आयशा मुनव्वर को झूठा बताती हैं।
फूट फूटकर रोने लगते हैं मुनव्वर
इसके बाद अंकिता लोखंडे कहती हैं- नाजिला के लिए ठीक है ये सब था, लेकिन मेरे लिए क्या, मैं कहां गलत थी। आयशा से मुनव्वर ने कहा- मुझे नहीं समझ आ रहा था, मुझे लगा था कि मैं नहीं संभाल सकूंगा इसलिए उन्होंने कदम पीछे किए। मुनव्वर की ये बातें सुनकर आयशा वहां से उठकर भाग जाती हैं। वहीं मन्नारा उनके पीछे दौड़ती हैं कि उन्हें मुनव्वर का क्लोजर सुनना चहिए लेकिन आयशा इसके लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद मुनव्वर फारुकी फूटकर रो पड़ते हैं।
अंकिता लोखंडे की सास ने सुनाई खरी खोटी
इसके बाद घर के अंदर अंकिता लोखंडे की सास यानी विक्की जैन की मां नजर आती हैं। वह अंकिता से कहती हैं कि उन्होंने सब उल्टा कर दिया है। वह कहती हैं- जिस दिन तुमने लात मारी थी न पापा ने तुरंत तुम्हारी मम्मी को फोन किया था कि तुम भी ऐसे ही लात मारती थी अपने पति को? इस पर अंकिता पूछती हैं- फोन करने की क्या जरूरत थी मेरी मां को?
अंकिता ने कहा- मेरे पापा की डेथ हुई है
अंकिता की सां आगे कहती हैं- तुम मेरे बेटे विक्की के साथ कुछ भी कर रही हो। कभी तप्पल मारती हो, कभी थप्पड़ मार रही हो। अंकिता गुस्से में कहती हैं- आपको जो बोलना है मेरे को बोलो, मेरी मम्मा को मत बोलो, मेरे पापा की डेथ हुई है अभी। मेरे मम्मी-पापा को मत बोलो प्लीज। वहीं अंकिता को सास की ये सब बात सुन गुस्सा आ जाता है।












Click it and Unblock the Notifications