Bigg Boss 17 Highlights: अभिषेक कुमार की शो में हुई वापसी, क्या अब अंकिता लोखंडे की बढ़ेगी मुश्किलें?

Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 जैसे जैसे फिनाले के करीब पहुंच रहा है तो शो में बने रहने के लिए सभी कंटेस्टेंट एड़ी चो़टी का जोर लगा रहे हैं। बीते एपिसोड में अंकिता लोखंडे को बिग-बॉस ने पावर दी कि अभिषेक कुमार को क्यों एलिमिनेट करना चाहिए। एक्ट्रेस ने उनका नाम लेते हुए शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

अभिषेक कुमार के जाने के बाद पूरे घर में सन्नाटा पसर गया। उनके जाने से सभी कंटेंस्टेंट काफी इमोशनल हो गए। यहां तक कि फैंस को भी अभिषेक के एलिमिनेशन का बड़ा झटका लगा। इसके बाद वीकेंड के वार में सलमान खान मने अंकिता, ईशा और समर्थ की जमकर क्लास लगाई। सलमान ने ईशा से पूछा अगर वह अभिषेक की जगह होती तो क्या करती। ये सुनकर ईशा की बोलती बंद हो गई। उन्होंने जवाब में कहा कि वो भी हाथ उठा देतीं।

bigg boss 17

सलमान खान यहीं नहीं रुके उन्होंने समर्थ की क्लास लगाते हुए कहा कि अभिषेक को हाथ उठाने के लिए बार-बार क्यों उकसाने में तुले हुए थे। वहीं सलमान ने अंकिता के फैसले पर तंज कसते हुए इसे पक्षपाती बताया। एक्टर का कहना है कि वह अंकिता के इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

बता दें कि, अभिषेक कुमार के एलिमिनेशन से उनके तमाम फैंस काफी नाराज थे। सोशल मीडिया पर लोग शो में उनकी वापसी की उम्मीद लगा रहे थे। ऐसे में सलमान खान ने अपने फैंस की ये विश पूरी कर दी और अभिषेक कुमार की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई। जी हां-बिग-बॉस में जैसे ही अभिषेक की हुई तो उन्हें देखकर कुछ के चेहरे तो खिल उठे लेकिन कुछ का चेहरा देखने लायक है। अभिषेक कुमार के शो में आने के बाद एक बार फिर बिग-बॉस 17 में बवाल मच गया। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगानी शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+