Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, ईशा और अभिषेक के बीच हुई भयंकर लड़ाई
Bigg Boss 17 Episode Day 81: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' इस समय दमदार चल रहा है। बीता हफ्ता लोगों के लिए काफी शॉकिंग रहा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बिग बॉस 17 के घर से एक नहीं बल्कि तीन कंटेस्टेंट बेघर हो गए। वहीं बीते एपिसोड में भी नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें सभी ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान घरवालों के बीच जमकर लड़ाई भी हुई। नए साल के मौके पर, सभी घरवालों ने एक-दूसरे के साथ प्यार से रहने का वादा किया था, लेकिन दूसरे ही दिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया।
अंकिता और विक्की की प्राइवेट बातें
बीते एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शो जीतने के बारे में बात करते हैं। विक्की कहते हैं कि उनको मुनव्वर डिजर्विंग कंटेस्टेंट नहीं लगते हैं। वहीं अंकिता कहती हैं कि वह इस शो को जीतने आई हैं। विक्की कहते हैं कि वह दिल जीतने आए थे, वो जीत लिया। दूसरी तरफ समर्थ अपनी शेरों-शायरी करते रहते हैं। वहीं, ईशा ये सब देखकर हंसकर लोटपोट हो जाती हैं।

इस हफ्ते 6 लोग हुए नॉमिनेट
बिग बॉस सभी को एक्टिविटी एरिया में बुलाते हैं। वहां पूरा न्यूक्लियर रिएक्टर का सेटअप बनाया गया था। बताया जाता है कि ऑरा की कप्तानी समाप्त हो गई है। अब वह भी नॉमिनेट हो सकते हैं। ऑरा कंटेस्टेंट आयशा को नॉमिनेट करते हैं। फिर ऑरा आते हैं और अभिषेक को नॉमिनेट कर देते हैं। अभिषेक आते हैं और समर्थ को नॉमिनेट करते हैं। फिर समर्थ आते हैं और और मुनव्वर को नॉमिनेट कर देते हैं।
ईशा और अभिषेक की होती है जमकर लड़ाई
ऐसे में ईशा मालवीय, विक्की जैन, मन्नारा, चोपड़ा और अंकिता लोखंडे सेफ हो जाते हैं। इस दौरान ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की लड़ाई शुरू हो जाती है। नॉमिनेशन टास्क के बाद ईशा कंटेस्टेंट अभिषेक से कहती हैं कि वह बचपन से ही मेंटल हैं। इस पर अभिषेक कहते हैं कि ईशा की असलियत उनकी मां को पहले से ही पसंद है।
विक्की और अरुण की खास बातें
इसके बाद अभिषेक और ईशा के बीच में गाली गलोच शुरू हो जाती है। दूसरी तरफ अरुण अपने दोस्त विक्की से कहते हैं कि उन्हें बॉल फेंककर मुनव्वर को मारने का मन कर रहा है। वहीं मन्नारा अपनी दोस्त ईशा को समझाती हैं कि वह ये सब न करें। इस हफ्ते आयशा, ऑरा, अभिषेक, मुनव्वर, अरुण और समर्थ नॉमिनटे हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications