Bigg Boss 17 Highlights: ऐश्वर्या के जाने से बौखलाए नील, ईशा पर निकाली जमकर भड़ास
Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 के बीते एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिला। जहां एक तरफ ऐश्वर्या शर्मा के जाने से नील ने ईशा को जमकर खरी खोटी सुनाई। वहीं दूसरी तरफ मन्नारा और मुनव्वर फारुकी के बीच जबरदस्त बहसबाजी हुई। यहां तक कि दोनों का पारा इतना हाई हो गया कि मन्नारा ने उन पर कई आरोप भी लगाए। आइए जानते हैं बीते एपिसोड में क्या कुछ हुआ।
दरअसल, ऐश्वर्या शर्मा के एलिमिनेशन के बाद हर कोई ऐश्वर्या की क्लास लगाया है। लेकिन उनके जाने से जो सबसे ज्यादा अकेले पड़े हैं वो हैं नील। ऐसे में उन्होंने ऐश्वर्या की जमकर क्लास लगाई। वहीं अभिषेक ने भी इस बहस में नील का साथ दिया। वहीं गुस्से में समर्थ ने ईशा को काफी कुछ गलत कहा जिससे ईशा और उनके बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ।

नील ने ईशा को लेकर कहा, 'उसने अपना 19 साल वाला दिखा दिया। जैसे तुमने मेरे साथ ऐसा किया था तो मैं भी करूंगी।' इसके बाद ईशा को समर्थ ने ब्रेकअप तक के लिए कह दिया ये सुनकर वह बुरी तरह टूट गईं और अकेले में फूट-फूटकर रोने लगीं। इसके बाद समर्थ मन्नारा के पास जाते हैं और उन्हें मुनव्वर से सतर्क रहने के लिए कहते हैं। समर्थ उन्हें समझाते हैं कि मुनव्वर अपने गेम खेल रहा वह अपना खेलें।
जहां एक तरफ सभी के बीच जबरदस्त बहसबाजी चल रही थी वहीं नील ऐश्वर्या के जाने से अकेले रोने लगते हैं। उन्हें ऐश्वर्या के जाने का बहुत दुख है। वहीं अंकिता मन्नारा को समझाती है कि उन्हें कोई कुछ भी आकर बोल देता है। इसके बाद मन्नारा मुनव्वर का जिक्र करते हुए कहती हैं कि वह आयशा के बारे में सब जानते हैं कि वह क्यों इस शो में आई हैं। इसके अलावा शो में सबने क्रिसमस सेलिब्रेट किया।












Click it and Unblock the Notifications