Bigg Boss 17 Highlights: आयशा खान को मुनव्वर और मन्नारा के रिश्ते पर हुआ शक, 4 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 में आयशा खान की जब से वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है तभी से मुनव्वर फारुकी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके अलावा शो में मन्नारा और मुनव्वर की बॉन्डिंग पर घरवाले ऊंगली उठाते हैं। वहीं मन्नारा कहती हैं कि वह मुनव्वर के काफी क्लोज इसके अलावा नॉमिनेशन हुआ जिसमें अनुराग ने मन्नारा का नाम लिया। ये सुनकर सभी घरवालों को बड़ा झटका लगा। आइए जानते हैं कि बीते एपिसोड में क्या कुछ हुआ।

शो की शुरुआत मन्नारा और मुन्नवर से होती है। दरअसल, मुनव्वर काफी परेशान होते हैं और इसकी वजह से वह खाना नहीं खाते। ये सब देखकर मन्नारा परेशान हो जाती हैं और उनको चिंता सताती है। इसके बाद सभी घरवाले आपस में मन्नारा को लेकर चुगली करना शुरू कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग आयशा के लिए मन्नारा को इन्सिक्योर बताते हैं। इन सबके बीच आयशा और मुनव्वर आपस में अच्छे से बात करते हुए नजर आए।

bigg boss 17

इन सबके बीच ईशा कहती हैं मन्नारा काफी ज्यादा मुनव्वर पर डिपेंड हो चुकी हैं। उन्हें लगता है कि वह मुनव्वर के सहारे इस शो के आखिरी तक जाएंगी। वहीं आयशा, मुनव्वर से कहती हैं कि मन्नारा उन दोनों की वजह से प्रभावित हैं। उन्हें मन्नारा के आव-भाव देखकर ऐसा लगता है कि दोनों के बीच इससे पहले कुछ रहा है। हालांकि मुनव्वर उनका शक क्लियर करते हैं और कहते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं हैं।

इसके अलावा शो में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई। इस हफ्ते मुनव्वर फारूकी कैप्टन होन के नाते सेप हैं इसलिए उन्हें नॉमिनेट करने के लिए बिग-बॉस मना कर देते हैं। फ्रॉग किस टास्क के दौरान बिग बॉस ने सबसे पहले ईशा को बुलाया। ईशा ने स्टेज पर आकर समर्थ को चुना जिन्होंने अभिषेक कुमार और ऐश्वर्या शर्मा को नॉमिनेट किया। वहीं विक्की जैन ने भी ऐश्वर्या को नॉमिनेट किया। ज्यादातर कंटेस्टेंट ने ऐश्वर्या को ही नॉमिनेट किया। अंत में बिग-बॉस ने ऐश्वर्या, अंकिता, नील और अनुराग को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+