Bigg Boss 17 Highlights: आयशा खान की एंट्री से मचा बवाल, मुनव्वर फारूकी पर लगाए गंभीर आरोप

Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 के बीते हफ्ते में मुनव्वर फारूकी ने कैप्टन बनकर सभी घरवालों की क्लास लगाई। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि आने वाला हफ्ता एक बड़ा तूफान लेकर आएगा। अब बीते शनिवार को आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। घर आने के बाद आयशा ने मुनव्वर की सारी पोल खोल दी। जिससे मुनव्वर सबके सामने फूट-फूटकर रोने लगे।

आयशा खान के आने के बाद जिस तरह से मुनव्वर को बड़ा झटका लगा है उस देखकर ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में मुनव्वर का खेल बिगड़ सकता है। बीते एपिसोड की शुरूआत में आयशा खान की जैसे ही घर में एंट्री होती है तो वह मुनव्वर को अपना बॉयफ्रेंड बताती हैं। साथ ही आरोप लगाया कि मुनव्वर ने उनके अलावा अब तक कई लड़कियों को स्टैंडअप का ऑफर दिया था।

bigg boss 17

इसके अलावा मुनव्वर पर आयशा ने आरोप लगाया कि वह एक नंबर के झूठे हैं और उनसे भी कई तरह के झूठे वादे किए। आयशा ने कहा, 'मैं इस शो में इसलिए आई हूं ताकि मुनव्वर मुझसे माफी मांगे उन्होंने मुझे धोखा दिया है।' इसके बाद आयशा ने एक-एककर मुनव्वर की सारी पोल खोल दी। आयशा उनसे पूछती हैं कि मेरा दिया हुआ ब्रासलेट क्यों पहना है। मुनव्वर कहते हैं कि मुझे जब भी याद आती है तो मैं इसे देख लेता हूं।

आपको बता दें कि, इस शो में आने से पहले मुनव्वर से कहा था कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। वह पिछले 4 महीने से किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। इस पर आयशा बोलती हैं कि मुनव्वर शो में आने से पहले कहकर आए थे कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। जबकि शो में वह खुद को कमिटेड बताते हैं। ये सुनकर मुनव्वर कहते हैं कि आयशा सिर्फ एकतरफा बातें कर रही है। हालांकि आयशा चुप नहीं बैठीं और उन्होंने नेशनल टीवी पर मुनव्वर का कच्छा चिट्ठा खोल दिया। जिसके बाद मुनव्वर का रो-रोकर बुरा हाल हुआ।

अब आने वाले अगले एपिसोड में मुनव्वर आयशा को रो-रोकर सॉरी बोलेंगे। जिसका प्रोमो रिलीज हो चुका है। मुनव्वर के आंसू देखकर भी आयशा का दिल नहीं पिघला और उन्होंने कहा तुमने जो कुछ भी किया है उसके लिए मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी। इसके अलावा शो में अंकिता और विक्की जैन एक बार फिर आपस में भिड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+