Bigg Boss 17 Highlights: ऑरा को घर वालों ने सिखाई बोलनी हिंदी, ऐश्वर्या से अंकिता की हुई बहसबाजी

Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 का वीकेंड का वॉर काफी स्पेशल रहा। सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास ली तो वहीं वहीं बिग-बॉस के घर से सना रई खान बेघर हो गईं। इसके अलावा शो में पॉप सिंगर ऑरा की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। बीते एपिसोड में ऑरा की घर में एंट्री हुई और उनका अंदाज सभी घरवालों को काफी पसंद आया।

ऑरा की जब बिग-बॉस के घर में एंट्री हुई तो सभी कंटेस्टेंट्स ने उनका स्वागत किया। ऑरा की हिंदी कुछ खास नहीं थी वह टूटी-फूटी हिंदी में बात करते हैं। ऐसे में नील ने उन्हें सीखाई वहीं बाकी सबने ऑरा के साथ जमकर मस्ती भी की। ऑरा ने अभिषेक से अकेले बातचीत के दौरान बताया कि वह फिलहाल सिंगल हैं और शादी के लिए इंडियन लड़की की तलाश में हैं।

bigg boss 17

इसके अलावा ऑरा ने बाकी अन्य कंटेस्टेंट से बातचीत की और वह सभी के साथ घुल गए। एक तरफ जहां घर में खुशी और मस्ती मजाक का माहौल था तो वहीं ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे की आपस में घर की ड्यूटी को लेकर लड़ाई हो जाती है। दोनों के बीच हुई बहसबाजी के कारण पूरे घर का माहौल खराब हो जाता है। इसके बाद पुल में अरुण और विक्की जैन के बीच बहस छिड़ जाती है। हालांकि विक्की यहीं नहीं रुके वह ऐश्वर्या शर्मा पर भी टूट पड़े।

बाद में अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा को लंबे समय बाद एकसाथ बात करते हुए देखा गया। इसके अलावा रविवार को कंटेस्टेंट्स के मस्ती करने के लिए अरबाज खान और सोहेल खान उनसे बात करने पहुंचे। शो में उन्होंने सभी की जमकर तारीफ की और कहा आप सभी अच्छा गेम खेल रहे हैं। इसके अलावा अरबाज और सोहेल ज्यादातर ऑरा से बात करते हुए नजर आए। इस दौरान ऑरा ने बताया कि वह सभी कंटेस्टेंट्स में से अरुण को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+