Bigg Boss 17 Highlights: घर का हुआ फेरबदल तो अंकिता-विक्की की हुई बहस, बिग-बॉस ने खेला गेम
bigg boss 17 highlights: बिग-बॉस 17 के बीते एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिला। जहां एक मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर ने अपनी लड़ाई को समझदारी के साथ सुलझा लिया। वहीं मशहूर कपल विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के बीच एक बार फिर जबरदस्त बहसबाजी हुई।
दरअसल, बिग-बॉस ने अंकिता लोखंडे को थेरेपी रूम में बुलाया और उन्हें ऑफर दिया कि अगर आपको दिल के मकान में जाना है तो पूरे सीजन के लिए विक्की जैन को नॉमिनेट करना होगा। इस ऑफर को अंकिता ठुकरा देती हैं। इसके बाद जब विक्की को बिग बॉस बुलाकर अंकिता को नॉमिनेट करने की बात कहते हैं तो वह भी इंकार कर देते हैं।

इसके बाद विक्की कहते हैं कि अगर उन्हें अंकिता के बदले किसी दूसरे का नाम मिलेगा तो वो कर सकते हैं। बिग बॉस पूछते हैं कि बताएं वो किसे कर सकते हैं तो विक्की अनुराग का नाम लेते हैं। ये सुनकर बिग-बॉस हैरान रह जाते हैं और कहते हैं नील को बचाने के लिए उन्होंने अनुराग का नाम लिया। इसके बाद विक्की को बाहर भेजकर बिग-बॉस ने सभी घरवालों को बता दिया कि उन्होंने क्यों बुलाया था।
इसके बाद अंकिता विक्की से पूछती हैं कि क्या सच में उन्होंने अनुराग को नॉमिनेट कर दिया। वहीं बाकी कंटेस्टेंट भी इस पर उनका मजाक उड़ाने लग जाते हैं। इन सबसे परेशान होकर विक्की ने अंकिता से बात करने से साफ मना कर दिया और कहा कि मैं क्यों इस पर सफाई दूं। मैं इस वक्त सब कुछ नहीं बता सकता।
इसके अलावा विक्की जैन की एक बार फिर सना से घर के काम ना करने की वजह से बहसबाजी हुई। पहले तो उन्होंने बीमारी की वजह से काम करने के लिए मना कर दिया। लेकिन बाद में बिग-बॉस ने ऐसा ऑफर दिया जिसके कारण इसका खामियाजा पूरे घरवालों को भुगतना पड़ा। बिग-बॉस ने घरवालों को कहा कि उन्होंने आधा राशन ही भेजा है।
इसके अलावा घर में कमरों को लेकर फेरबदल हुआ। दम वालों को दिमाग में और दिमाग वालों को दम के कमरे में शिफ्ट किया गया। दम के घर अंकिता, विक्की, सना, खानजादी और अनुराग और अभिषेक रहेंगे। वहीं ईशा मालवीय, समर्थ जुरैल, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को दिमाग का घर मिला। जबकि नील भट्ट, मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा, ईशा मालवीय, समर्थ जुरैल और रिंकू धवन को दिल रूम मिला।












Click it and Unblock the Notifications