Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: करण जौहर ने विक्की जैन की खोल दी पोल, घरवालों की जमकर लगाई क्लास

Bigg Boss 17 Episode Day 47: बिग बॉस 17 इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। घरवाले जमकर एक दूसरे के साथ विवाद करते नजर आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा जारी है। इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान मौजूद नहीं थे बल्कि इस बार बॉलीवुड के फैमस फिल्म मेकर करण जौहर ने इसे संभाला। करण जौहर ने वीकेंड का वार में एंट्री लेते ही कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल की क्लास लगाई। करण जौहर ने कहा कि आप इस शो से बाहर जाने के लिए बेताब हैं लेकिन क्या आपको पता है इस शो में आने के लिए कितने लोग तरस रहे हैं।

करण जौहर ने लगाई घरवालों की क्लास
बीते एपिसोड में करण जौहर अनुराग से बोलते हैं- अब तक के आप पहले कंटेस्टेंट हो जो इतना शिकायत कर रहा है। अनुराग की क्लास लगाते हुए करण ने कहा- अगर आपको घर से बाहर निकलना है तो आप जाइए, तुरंत निकल जाइए। लेकिन आप 2 करोड़ दे दीजिए। इसके बाद अनुराग कुछ नहीं बोलते हैं। करण जौहर ने खानजादी की भी क्लास लगाते हुए कहा कि अगर आपकी बीमारी की बात घर में हो रही है तो इसकी वजह सिर्फ आप ही हो।

karan johar

विक्की जैन का हुआ भांडा फोड़
करण जौहर ने विक्की जैन का भांडा फोड़ करते हुए कहा- शादी से पहले आपकी कितनी गर्लफ्रेंड्स रही हैं। ऐसा सुनकर विक्की कहते हैं कि 6। इसके बाद करण जौहर कहते हैं- नहीं नहीं सच बताइए इसके बाद विक्की बोलते हैं कि काफी रही हैं।

अंकिता लोखंडे ने खोया अपना आपा
इसके बाद करण जौहर कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे से पूछती हैं- क्या आपने इसलिए कदम पीछे खींच लिया क्योंकि मुनव्वर का ध्यान अभी सारा और मन्नारा की तरफ है। इसके बाद अंकिता लोखंडे ने जवाब दिया- एक इंसान के तौर पर मैं बहुत भावुक हो जाती हूं। फिर करण आगे कहते हैं- मैं ऐसी ही हूं, मैं भी इमोशनल हूं, आपके बारे में ये सब तो हम सिर्फ सुनते हैं, आपकी हरकतों में ये गुण कभी नहीं दिखते। इसके बाद अंकिता अपना आपा खो बैठती हैं और बोलती हैं- सर, मुनव्वर से दूर रहने की मेरी दूसरी वजह ये है कि मैं पजेसिव हूं।

करण जौहर को अभिषेक पर आया गुस्सा
वहीं करण जौहर की बात सुनकर अभिषेक कहते हैं- सर आप बात कहां से कहां लेकर जा रहे हो। ये बात सुनकर करण जौहर का पारा हाई हो जाता है। फिर करण जौहर कहते हैं- मैं कहां से कहां ले जा रहा हूं। आपका क्या अधिकार है कि आप मुझे बताओगे कि मैं कब बात करूं और कब चुप हो जाऊं। मुझे आप बताएंगे कि मुझे शो में क्या कहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+