Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: अनुराग डोभाल पर भड़के बिग बॉस, गुस्से में 'बाबू भैया' ने कहा- भाड़ में जाए..

Bigg Boss 17 Episode Day 43: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं घर में जब भी नॉमिनेशन होता है तो एक बवंडर जरूर आता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 'बिग बॉस 17' में बीते एपिसोड में नॉमिनेशन की प्रक्रिया होनी थी, लेकिन इससे पहले ही अनुराग डोभाल के कारण एक बड़ा तूफान घर में आ गया है। वहीं दूसरी तरफ नील भट्ट-विक्की जैन, अंकिता-ईशा और नील-ऐश्वर्या के बीच दमदार झगड़ा हुआ। बीते एपिसोड में देखा जा सकता है कि मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे की गंदी लड़ाई हो गई। ऐसे में अंकिता काफी रोने भी लगी थीं।

बिग बॉस ने अनुराग डोभाल को सुनाई खरी-खोटी
गत 27 नवंबर के एपिसोड में भी घरवालों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला है। वहीं बिग बॉस ने अनुराग डोभाल को खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद अनुराग बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगाते हैं और कहते हैं कि उन्हें घर भेज दिया जाए। इस बात पर बिग बॉस को अनुराग पर गुस्सा आता है और वह भड़क जाते हैं।

anurag dhobal

मुनव्वर के गेम को लेकर विक्की-अभिषेक की बात
एपिसोड की शुरुआत में देखा जाता है कि विक्की जैन और अभिषेक कंटेस्टेंट मुनव्वर के बारे में बात करते नजर आते हैं। विक्की कहते हैं- मुनव्वर बहुत ही ज्यादा सेफ गेम खेल रहे हैं। इसके बाद अभिषेक कहते हैं- मुनव्वर अच्छी तरह जानते हैं कि वह बिना लड़े भी गेम में आगे बढ़ सकते हैं। दूसरी तरफ अंकिता अपने दोस्त मुनव्वर से विक्की के बारे में बात करती हैं। वह कहती हैं- विक्की को धीरे-धीरे दिल के रास्ते पर लाने की कोशिश कर रही हूं। वह सिर्फ उनके पति ही नहीं बल्कि कंटेस्टेंट भी हैं। लेकिन जो भी लोग उनके पति की बेइज्जती कर रहे हैं, वह उन्हें बाहर माफ नहीं करेंगी।

बिग बॉस ने घरवालों को लताड़ा
इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को चौक में बुलाते हैं। इसके बाद बिग बॉस कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल से बात करते हैं। उनसे पूछते हैं कि क्या मुर्गे ने उन्हें कोई तकलीफ नहीं दी। बिग बॉस ने फिर सभी घरवालों की क्लास लगाई कि कैसे वो सभी पुरानी-पुरानी बातें कुरेदकर मुद्दा बना रहे हैं। बिग बॉस फिर कहते हैं- मैंने कहा था कि मैं इस सीजन में बायस्ड रहूंगा। इस सीजन में डंके की चोट पर मेरे फेवरेट रहेंगे और मैं ऐसा ही हूं।

बिग बॉस से अनुराग ने कही ये बात
बिग बॉस कहते हैं- अनुराग अपना रोना-धोना करते रहिए लेकिन सामने से मेरा वार जरूर आएगा और ये मेरा वादा है। अनुराग बिग बॉस को सॉरी नहीं बोलते और कहते हैं- मैं इसके लिए बिल्कुल तैयार हूं। अनुराग बोलते हैं- पिछले कुछ दिनों से मुझे टारगेट किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+