Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: सलमान खान ने विक्की जैन की लगाई क्लास, मुनव्वर फारुकी को कही ये बड़ी बात

Bigg Boss 17 Episode Day 40: बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस समय बिग बॉस के घर में रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं इस बार शुक्रवार का वार एपिसोड में सलमान खान ने अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन और मुनव्वर फारूकी की जमकर क्लास लगाई है। बीते एपिसोड में सलमान खान सभी घरवालों से पूछते हैं- बताओ इस घर में सबसे ज्यादा किसकी चल रही है। इस पर सभी कंटेस्टेंट विक्की जैन का नाम लेते हैं। इसके बाद सलमान खान विक्की जैन से कई तरह के सवाल पूछने लगते हैं।

सलमान खान ने विक्की जैन की लगाई क्लास
सलमान खान कहते हैं- मुबारक हो विक्की तुमको जो अंकिता के पति होने का टैग हटाना था वो बाहर हट गया है और अब तुम इस घर के मास्टमाइंड के रूप में पहचाने जाने लगे हो। इसके बाद विक्की जैन को डांट लगाते हुए सलमान खान कहते हैं- तुम सब लोगों को अपने इशारों पर नचा रहे हो। शायद तुम्हें ऐसा करने में बहुत अच्छा लगता है।

salman khan

मुनव्वर फारूकी को लगाई लताड़
इसके बाद सलमान खान कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी से बात करने लगते हैं और उन्हें एक्सपोज करते हुए कहते हैं- तुम्हारे बारे में ऐसा लगता था कि तुम अपने रिश्ते पर टिके रहने वाले इंसान हो लेकिन तुम भी विक्की के साथ मिलकर गेम खेलने लगे हो।

अनुराग पर भड़के सलमान खान
सलमान खान ने शुक्रवार का वार में अनुराग को कहा- आपसे तो मुझे बात ही नहीं करनी है। मैं इस घर मे सभी लोगों से बात करूंगा सिर्फ आपको छोड़कर। इसके बाद अनुराग एकदम चुप हो जाते है। आपको बता दें कि इस शो में फिलहाल ओरी ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ले ली है। इस दौरान वह स्टेज पर अपने साथ काफी सारा सामान लेकर पहुंचे थे।

सलमान खान ने किया ओरी का स्वागत
वहीं सलमान खान ने ओरी का स्वागत करते हुए कहा- हम इस शो में सम्मान के साथ भेजते हैं लेकिन आपको हम भेजेंगे इतने सारे सामान के साथ। वहीं सलमान खान जब ओरी से पूछते हैं कि आप क्या काम करते हैं तो ओरी कहते हैं कि मैं सुबह सूरज के साथ उठता हूं और शाम को चांद के साथ सो जाता हूं। मेरे पास 5मैनेजर हैं और वो मेरा सारा काम संभालते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+