Bigg Boss 17 Highlights: अभिषेक ने खानजादी पर निकाली जमकर भड़ास, कहा-'घर से चली क्यों नहीं जाती'

Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस के बीते एपिसोड में कई सारे नए ट्विस्ट देखने को मिले। शो में बिग-बॉस ने कंटेस्टेंट्स के साथ अलग-अलग तरह के गेम खेले। क्योंकि यह हफ्ता दिवाली का था तो ऐसे में कंटेंस्टेंट्स के मुंह पर टेप लगाकर उनकी पैपराजी से मुलाकात कराई। एक-एककर सभी घरवाले को इस पार्टी में मिलने का मौका मिला।

सभी कंटेंस्टेंट ने पैपराजी को रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए। इस इवेंट में मन्नारा, अंकिता, मुनव्वर, समर्थ सहित कुछ घरवालों को इंवाइट मिला। लेकिन इस मौके पर भी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से भिड़ने से बाज नहीं आए। दरअसल, बिग-बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया था। उनके सामने कुछ कार्ड्स रखे थे जिसमें फोटो लगी हुई थी। जिस भी कंटेस्टेंट की फोटो लगी थी उसका बिना नाम लिए बुराई करनी होती है।

bigg boss 17

कार्ड गेम खेलते हुए सबसे पहले मन्नारा ने मुनव्वर का बिना नाम लिए उनकी बुराई की और कहा कि, 'इनको हमेशा दिखना है चाहे इनकी जरूरत हो या ना हो।' इसके बाद उन्होंने अरुण खानजादी पर कमेंट किया, 'इसका खुद का कोई भी मुद्दा नहीं है जहां देखो वहां ये बीच में टपक पड़ती है'। इसके बाद ये सिलसिला जारी रहा और खानजादी ने अरुण की बुराई की।

खानजादी ने कहा, 'इसे खेल में सिर्फ तूझे हर किसी की लड़ाई में बीच में कूदना है, दिखना है कैमरे के सामने'। लेकिन इस टास्क का जिसने सबसे ज्यादा फायदा उठाया वह थे अभिषेक। उन्होंने खानजादी की बुराई की और कहा, 'ये कोई काम नहीं करती और जब देखो सोती रहती है। वह हमेशा किसी ना किसी का हाथ थामकर चलती हैं। यह जब भी नॉमिनेट होती है तो घर जाने की जिद करती है। इसे अगर घर ही जाना है तो जाती क्यों नहीं है।'

https://hindi.oneindia.com/news/entertainment/bigg-boss-17-episode-31-written-updates-15-november-in-hindi-847313.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+