Bigg Boss 17 Highlights: पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हुए अनुराग डोभाल, सजा के बाद बिग-बॉस से की ऐसी डिमांड
Bigg Boss 17: बिग-बॉस 17 में हर रोज कंटेस्टेंट्स के बीच कहासुनी होती रहती हैं। जिसके कारण शो अक्सर चर्चा में रहता है। दरअसल, बीते दिनों अनुराग डोभाल और अरुण माशेट्टी के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई। मामला यहां तक पहुंच गया कि, दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद लड़ाई को शांत करने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स बीच में आते हैं। अनुराग डोभाल और अरुण माशेट्टी हुई हाथापाई के बाद बिग-बॉस ने अनुराग के खिलाफ सख्त एक्शन लिया और उन्हें सजा दी।
अनुराग मामले को शांत करने के बजाय पूरे घर में तोड़फोड़ करते हैं। जिसके कारण बिग-बॉस उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हैं और इस पूरे सीजन के लिए उन्हें नॉमिनेट कर देते हैं। इतना ही नहीं अगले आदेश तक बिग-बॉस ने घर की किचन बंद कर दी। जिसके बाद से सभी कंटेस्टेंट्स अनुराग पर बरस गए।

बिग-बॉस का अब नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें अनुराग बिग-बॉस से एक्जिट करने की मांग करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, अनुराग बार-बार बिग-बॉस से वॉलंटरी एग्जिट की मांग करते हैं। जिसके बाद बिग-बॉस उन्हें कंफेशन रूम में आने के लिए कहते हैं। बिग-बॉस अनुराग से पूछते हैं क्या वह सच में इस शो से बाहर जाना चाहते हैं? अनुराग इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि, 'हां'। इसके बाद बिग-बॉस उनसे पूछते हैं कि, आप अपनी मर्जी से जाना चाहते हैं? फिर अनुराग जवाब में बोलते हैं, 'अगर ऐसे ही चलता रहा तो मैं अंदर सरवाइव नहीं कर पाऊंगा।'
वीडियो में बिग-बॉस अनुराग के इस फैसले को उनपर छोड़ देते हैं और कहते हैं कि अब आखिरी फैसला आप पर निर्भर करता है। इसके बाद प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स के एक्सप्रेशन के बता रहे हैं कि वह अनुराग के इस फैसले से हैरान हैं। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में अनुराग घर से बाहर जाएंगे या नहीं, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications