Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की लड़ाई

Bigg Boss 17 Episode Day 22: बिग बॉस 17 के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स अपना अपना गेम दिखाने में बिजी दिखाई दे रहे हैं। घर में जमकर विवाद चल रहा है और घरवालों के बीच खूब लड़ाई हो रही है। आपको बता दें कि घर में जब-जब नॉमिनेशन टास्क होता है तो खूब हंगामा होता है। अब इस बार भी घरवालों के बीच अनबन देखने को मिली। नॉमिनेशन टास्क के लिए बिग बॉस ने दिल और दम के घरवालों को एक साथ बुलाया। वहीं दिमाग के घरवालों को अलग बुलाया गया।

बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क
गत 6 नवंबर 2023 के एपिसोड में बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क को समझाते हुए बिग बॉस दिल और दम के घरवालों से कहते हैं- आज आपको अपने मकान के उन दो सदस्यों के नाम बताने होंगे जिन्हें आप नॉमिनेट करना चाहते हैं। नील भट्ट एक्ट्रेस अंकिता का नाम लेते हैं तो वहीं अभिषेक कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा का नाम लेते हैं। वहीं ईशा अपनी दोस्त अंकिता और नील भट्ट का नाम लेती हैं।

ankita lokhande

दिमाग के घरवालों को मिला एडवांटेज
इसके बाद बिग बॉस मकान नंबर 2 दिमाग के घर को एक टास्क देते हैं। इस पर बिग बॉस कहते हैं- आप सबको ये बताना होगा कि दिल और दम के घर में नॉमिनेटेड सदस्य कौन हैं। अगर आपके अनुमान सहीं होंगे तो आप में से कोई भी नॉमिनेट नहीं होगा। आपको बता दें कि बिग बॉस 17 में तीन घर बने हैं, जिनके नाम हैं दिल, दिमाग और दम। दिमाग के घरवालों को बिग बॉस ने खास पावर दी हुई है। ज्यादातर एडवांटेज दिमाग के घरवालों को ही मिलते हैं।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच हुई झड़प
नॉमिनेशन की वजह से घर में काफी हंगामा देखने को मिला है। बिग बॉस 17 में पहुंचे कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच जमकर लड़ाई हुई। साथ ही अंकिता और विक्की के साथ नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा के बीच भी लड़ाई हुई है। वहीं विक्की कंटेस्टेंटे ऐश्वर्या से पूछते हैं- तुमने नॉमिनेशन में मेरा नाम क्यों लिया। वहीं नील भट्ट और अंकिता लोखंडे के बीच में भी झगड़ा देखने को मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+