Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: मीडिया ने घरवालों से पूछे सवाल, अंकिता लोखंडे-मुनव्वर फारुकी तक घिरे

Bigg Boss 17 Episode Day 101: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले जल्द ही होने वाला है। जल्द ही लोगों के सामने शो के विनर का नाम होगा। शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इससे पहले बीते एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। मुनव्वर फारूकी से लेकर अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार, विक्की जैन तक पर कई तरह के आरोप लगाए गए।

मीडिया वालों ने घरवालों से पूछा सवाल
बीते एपिसोड में विक्की जैन ने मीडिया के सामने ही घुटनों पर बैठकर अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे से माफी मांगी। इसके अलावा मीडिया कर्मियों ने कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी से उनकी लव लाइफ को लेकर कई तरह के सवाल पूछे। हालांकि मुनव्वर ने सभी सवालों का करारा जवाब भी दिया।

bigg boss17

मन्नारा और अंकिता की हुई दोस्ती
मुनव्वर ने सबको बताया कि शो के खत्म होने से पहले मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे के बीच दोस्ती हो गई है। मुनव्वर ने दोनों को बेडरूम एरिया में हंस-हंसकर बात करते हुए देखा था। अंकिता अपनी नई दोस्त मन्नारा को बता रही थीं कि उन्हें विक्की से क्या चाहिए और क्या मिसिंग है।

क्या अंकिता और विक्की की लड़ाई स्क्रिप्टेड है?
एक रिपोर्टर ने अंकिता और विक्की से पूछा कि क्या उनकी लड़ाई स्क्रिप्टेड है, ऐसा अभिषेक ने कहा था कि दोनों रात में माइक उतारकर अगले दिन की प्लानिंग करते हैं। इस पर अंकिता ने कहा- अभिषेक खुद प्लानिंग करते हैं। वहीं विक्की ने कहा- हर पति-पत्नी की लड़ाई होती है, जिनकी लड़ाई नहीं होती है, वो स्क्रिप्टेड होंगे। विक्की आगे कहते हैं- हम सब इंसान हैं। इंसानों से गलतियां होती हैं। मुझे लगता है कि मुझे अंकिता से थोड़ा और नरमी से बात करनी चाहिए थी।

'मुनव्वर विनर बनना डिजर्व नहीं करते हैं'
मुनव्वर से सवाल पूछा गया कि अंकिता को लगता है कि आप विनर बनने के लायक नहीं हैं। इस पर मुनव्वर फारुकी कहते हैं- जब रिश्ते में खटास आ जाती है तो सब खट्टा ही निकलता है। मुनव्वर आगे कहते हैं- जब उनका गुस्सा कम होगा, तब उन्हें एहसास होगा कि मैं डिजर्विंग हूं।

अंकिता ने दी 'थप्पड़' वाली सफाई
अंकिता लोखंडे ने बताया कि विक्की जैन उन्हें थप्पड़ मारने नहीं जा रहे थे, वह सिर्फ एक एक्शन था। वहीं विक्की से पूछा गया कि अंकिता ही आपसे हमेशा सॉरी बोलती हैं, इस पर वो कहते हैं- हम दोनों ही वोकल हैं। जब दोनों बोलते हैं तो ऐसा होता है। ये रिश्ता मेरे लिए सबसे जरूरी और बड़ा है। हमें पता है कि हम कहीं नहीं जाने वाले हैं। इसलिए हम इतना हाई चले जाते हैं, वरना फॉर्मैलिटी निभाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+