क्या पिता की समझाइश का हो रहा है असर? शालीन ने समझाया, तो दिखा दिया आइना, बोलीं- मेरे को क्या मिला, बेइज्जती?
सॉफ्ट टारगेट बनती जा रहीं सुंबुल तौकीर का अब एक अलग रूप दिखने लगा है। हाल ही में सुंबुल अपना स्टैंड लेती नजर आईं।
Bigg Boss 16: हर बीतते दिन के साथ 'बिग-बॉस' और भी दिलचस्प होता जा रहा है। वीकेंड के वार में इस बार किसी और पर नहीं बल्कि सुंबल पर गाज गिरी। सुंबुल ने सोचा भी नहीं था कि सलमान खान वीकेंड पर उनपर बरस पड़ेंगे। इससे पहले भी सलमान कई बार सुंबुल को रास्ते पर लाने की कोशिश कर चुके हैं। सुंबुल के पापा ने भी उन्हें कहा था कि उन्हें शालीन और टिना से दूर रहना चाहिए। और अब वीकेंड का वार में सलमान ने सुंबुल की तगड़ी क्लास लगाई। सुंबुल हाथ जोड़कर रोने लगीं कि उन्हें इस शो में नहीं रहना। ऐसे में सुंबुल लगातार कमजोर पड़ती हुई नजर आ रही थीं। लेकिन इसके बाद बिग बॉस ने सुंबुल को बताया कि उनके पापा की तबीयत खराब है और वे लगातार सुंबुल को याद कर रहे हैं। कन्फेशन रूम में सुंबुल के पिता से उनकी बात करवाई जाती है, जिसमें उनके पिता उन्हें काफी कुछ बताते हैं और सुंबुल की आंखों पर लगी ऑब्सेशन की पट्टी को उतारते हैं। अब इसके बाद सुंबुल थोड़ी बदली-बदली नजर आने लगी हैं। सुंबुल का ये बदलाव गेम को और भी मजेदार बनाने वाला है।

सॉफ्ट टारगेट बन रही सुंबुल
बिग बॉस के पहले दिन के एपिसोड के बाद से ही सुंबुल शालीन के पीछे भागती नजर आ रही हैं। बात चाहे कुछ भी हो, उनकी गाड़ी घूम फिरकर शालीन पर ही आकर रुकती है। बीते दिनों की लड़ाई के बाद शालीन की जब टीना से अनबन हो गई, तो वे पूरे वक्त सुंबुल के पास बैठे नजर आए। लेकिन जब टीना से बातचीत होने लगी, तो उन्होंने सुंबुल को साइडलाइन कर दिया। अब ऐसे में सुंबुल एक सॉफ्ट टारगेट बनती हुई नजर आ रही थीं।

पिता ने दी खास सलाह
हालांकि, वीकेंड का वार में सलमान ने सुंबुल की क्लास लगा दी। सलमान ने कहा कि वे शालीन के लिए हद से ज्यादा ऑब्सेस्ड हैं और ये साफ दिख रहा है। इसके बाद भी सुंबुल पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ता दिखा। फिर सुंबुल के पिता की तबीयत बिगड़ी, तो बिग बॉस ने सुंबुल को कन्फेशन रूम में बुलाकर पापा से बात कराई। यहां सुंबुल के पिता ने उन्हें काफी कुछ बताया। सुंबुल के पिता ने कहा कि वे सॉफ्ट टारगेट बन रही हैं और उनका दुश्मन कोई और नहीं, बल्कि शालीन और टीना हैं।

'शालीन और टीना से दूर रहो'
सुंबुल के पिता ने उन्हें शालीन और टीना से दूर रहने की हिदायद दी। इसके बाद सुंबुल जोर-जोर से रोने लगीं। लेकिन अब लगता है कि सुंबुल की आंखों पर बंधी ऑब्सेशन की पट्टी धीरे-धीरे खुलने लगी है। अब शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसे कैप्शन दिया गया है कि सुंबुल ने लिया खुद का स्टैंड। क्या है ये उनके और शालीन की दोस्ती का एंड? लेकिन शालीन फिर सुंबुल को अपने साथ करने की कोशिश करते हैं।
वायरल हो रहा है प्रोमो
शालीन कहते हैं कि इस घर की सबसे बड़ी ताकत पता है कौन है, आप मैं और टीना। जब कोई उंगली उठाता है ना, तो अपनों के साथ खड़ा हुआ जाता है। इतना सुनकर सुंबुल कहती हैं कि आंख बंद करके मैंने आपका साथ दिया। मेरे को क्या मिला, बेइज्जती। मुझे मत बताओ अपनों के साथ कब खड़ा होना है। मैं उनके साथ खड़ी रहती हूं जो मेरे साथ खड़े हों। जो पूरी दुनिया के सामने मेरी धज्जियां उड़ाए, उनके साथ मैं कभी खड़ी नहीं हो सकती।

यूजर्स ने किया रिएक्ट
प्रोमो का वीडियो देखकर यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि पहली बार सुंबुल के लिए तालियां। एक ने लिखा कि सुंबुल तुम आग हो। उम्मीद है कि शालीन और टीना आंटी के लिए तुम्हारा ये एटीट्यूड बरकरार रहे। एक ने कहा कि ऐसी टॉक्सिक दोस्ती को खत्म करना जरूरी है। शानदार।

अब दिखेगा सुंबुल का बदला रूप
बताते चलें कि सुंबुल बिग बॉस की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। लेकिन शालीन को लेकर उनकी पजेसिवनेस ने उन्हें काफी कमजोर करके रख दिया है। एमसी स्टैन संग शालीन की लड़ाई के दौरान सुंबुल का रूप एकदम बदला-बदला नजर आया। इसके लिए उन्हें सलमान की डांट भी सुननी पड़ी। हालांकि, अब एक बार फिर पापा की समझाइश के बाद सुंबुल तौकीर अपना स्टैंड लेती हुई दिख रही हैं। अब देखना ये होगा कि पिता संग बातचीत के बाद सुंबुल फिर से शालीन के पास जाएंगी, या फिर अपना खुद का स्टैंड लेती दिखेंगी और स्ट्रॉन्ग बनकर सामने आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications