Bigg Boss 16: कंटेस्टेंट नहीं बल्कि उनके पैरेंट्स में चल रहा घमासान, सुंबुल के पापा पर भड़क उठे शालीन के पिता

सुंबुल के पिता के मुंह से अपने बेटे के बारे में गलत शब्द सुनकर शालीन के पिता बहुत भड़क गए हैं। उन्होंने सुंबुल के पिता को चीप कहा है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस का शो अब कंटेस्टेंट्स कम और उनके पेरेंट्स का ज्यादा बनता जा रहा है। हाल ही में सुंबुल तौकीर के पापा ने उन्हें खूब नसीहत दी। सुंबुल को कमजोर पड़ता देख उनके पिता ने बताया कि कौन से वो दो लोग हैं, जिनसे सुंबुल को दूरी बना लेनी चाहिए। सुंबुल के पिता ने न सिर्फ शालीन और टीना का नाम लिया, बल्कि दोनों के लिए कुछ ऐसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया, जो गलत थे। सुंबुल के पिता ने दोनों की औकात को लेकर भी बात बोली। अब सुंबुल के पिता के मुंह से ऐसे शब्द सुनने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। शालीन और टिना के फैंस तो हैं ही, जिन्हें सुंबुल के पिता के इन शब्दों से बहुत तकलीफ हो रही है। लेकिन अब कोई और भी है, जिन्होंने सुंबुल के पिता पर सवालिया निशान खड़े कर दिये हैं। ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि शालीन भनोट के पिता हैं। अपने बेटे के लिए सुंबुल के पिता के मुंह से 'औकात' जैसे शब्द सुनने के बाद शालीन के पिता का पारा हाई हो गया है।

भड़क गए शालीन के पिता

भड़क गए शालीन के पिता

हाल ही में सुंबुल को कन्फेशन रूम में बुलवाकर उनकी बात उनके पापा से करवाई। इस दौरान उन्होंने टीना और शालीन को लेकर कुछ कड़वे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर अब बाहर काफी हंगामा मचता दिख रहा है। दोनों के फैंस के अलावा अब इस मसले पर शालीन के पिता का रिएक्शन भी सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, शालीन के पिता काफी भड़के हुए हैं और उन्होंने कहा कि नेशनल टेलीविजन पर बात करने का ये कोई तरीका होता है क्या?

सुंबुल के पापा को कहा 'घटिया'

सुंबुल के पापा को कहा 'घटिया'

अपने बच्चों के बारे में गलत शब्द कोई भी पेरेंट्स नहीं सुन सकते। और यहां पर बात किसी कंटेस्टेंट की नहीं, बल्कि किसी पेरेंट की है। सुंबुल के पिता ने शालीन और टीना के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, वो सही नहीं थे। इस पर रिएक्शन देते हुए शालीन के पिता ने कहा कि अन्य कंटेस्टेंट्स के खिलाफ गलत और आपत्तिजनक टिप्पणी करना बहुत ही चीप है। इसके साथ ही सबसे गलत चीज तो ये है कि ये कमेंट दिखाया भी गया।

'घर में नहीं भेजना चाहिए था'

'घर में नहीं भेजना चाहिए था'

सुंबुल अडल्ट है। ऐसे में या तो आपको उसे इस शो में भेजना ही नहीं चाहिए था, या फिर अब किसी तरह की आउडसाइड गाइडेंस को अलाउ नहीं करना चाहिए। ये किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। बताते चलें कि शालीन के पिता का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कई बार हुई सुंबुल की पिता से बात

कई बार हुई सुंबुल की पिता से बात

बताते चलें कि ये बिग बॉस के 6 हफ्तों में तीसरी बार हुआ है कि सुंबुल के पिता ने उनसे बात की हो। इस बार ऑडियो कॉल के जरिये उनके पिता ने अपनी बेटी से बात की और उसका मनोबल बढ़ाते हुए सुंबल की आंखों पर से पर्दा हटाया। लेकिन इस दौरान सुंबुल के पिता ने कुछ कड़वे शब्द भी इस्तेमाल किए। उन्होंने कहा कि शालीन और टीना को उनकी औकात दिखा दो।

एक्स BB कंटेस्टेंट ने बोली ये बात

बिग बॉस 15 फेम विशाल कोटियन ने भी इस पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सुंबुल के पिता को एक नहीं बल्कि कई बार अपनी बेटी से बात करने की इजाजत दी गई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिग बॉस 16 में वाइल्डकार्ड नहीं आया। सुंबुल के पिता पहले से ही वाइल्डकार्ड की तरह हैं। मिस्टर तौकीर का नेशनल टेलीविजन पर ये बोलना कि शालीन और टीना को औकात दिखाओ.. ये क्या सलाह है। उन्हें ये भी बताओ कि स्मोकिंग हानिकारिक है।

जमकर वायरल हो रहा प्रोमो

जमकर वायरल हो रहा प्रोमो

अपकमिंग एपिसोड के एक प्रोमो में संबुल शालीन को खुद से दूर रहने की सलाह दे रही हैं। वो कह रही हैं कि वो उन लोगों के साथ खड़ी नहीं होंगी, जो उसके लिए खडे़ नहीं हैं। ये प्रोमो भी जमकर वायरल हो रहा है। इसमें सुंबुल तौकीर का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+